Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

Punjab Vigilance Bureau ने अनाज की ढुलाई सम्बन्धी टैंडर घोटाले में पूर्व मंत्री Bharat Bhushan Ashu को किया गिरफ्तार

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, State Vigilance Bureau, Bharat Bhushan Ashu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Aug 2022

Last updated on: Aug 22, 2022, 00:00 IST

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की मुहिम के अंतर्गत सोमवार को पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को अनाज की ढुलाई के साथ सम्बन्धित टैंडर के घोटाले में गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे जांच जारी है। उनको कल स्थानीय अदालत में पेश किया जायेगा। 

यह जानकारी देते हुये आज यहाँ राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता गुरप्रीत सिंह की तरफ से गई शिकायत की पड़ताल के उपरांत ब्यूरो ने पहले ही आइपीसी की धारा 420, 409, 467, 468, 471, 120- बी और भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7,8,12, 13 ( 2) तारीख़ 16-8-2022 को एफआईआर नंबर 11 के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना लुधियाना में मुकदमा दर्ज किया हुआ है, जिसमें ठेकेदार तेलू राम, जगरूप सिंह और सन्दीप भाटिया के इलावा गुरदास राम एंड कंपनी के मालिक/ भागीदारों के नाम शामिल हैं। 

इस संबंधी और जानकारी देते हुये उन्होंने बताया कि मुलजिम तेलू राम को विजीलैंस की तरफ से पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और वह इस समय पर पुलिस रिमांड पर है। विजीलैंस की जांच के दौरान, मुलजिम तेलू राम ने बताया है कि वह सीजन 2020- 21 के लिए टैंडर प्राप्त करने के लिए भारत भूषण आशु को उनके पी. ए मीनू मल्होत्रा के द्वारा मिला था, जिसने उसको राकेश कुमार सिंगला, डिप्टी डायरैक्टर ख़ाद्य और सिविल सप्लाईज को मिलने के लिए कहा था। 

सिंगला टैंडरों के लिए विभागीय मुख्य विजीलैंस कमेटी के चेयरमैन होने के नाते पूरे पंजाब के इंचार्ज थे और पूर्व मंत्री के निर्देशों पर कार्यवाही कर रहे थे। मुलजिम तेलू राम ने विजीलैंस ब्यूरो को बताया कि जब वह आर . के. सिंगला को मिला तो उसने पूर्व मंत्री की की तरफ़ से 30 लाख रुपए की माँग की और अलग-अलग दिनों में उसने आर. के. सिंगला को 20 लाख रुपए, पी. ए. मीनू मल्होत्रा को 6 लाख रुपए और अन्य अधिकारियों को भी पैसे दिए। 

प्रवक्ता ने आगे बताया कि उपरोक्त खुलासों के साथ-साथ सबूतों के आधार पर उक्त व्यक्तियों और पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को इस मामले में मुलजिम के तौर पर नामज़द किया गया है। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया है कि तेलू राम ने पिछले समय के दौरान करीब 20 एकड़ ज़मीन खऱीदी है और दोषी मीनू मल्होत्रा, जोकि फऱार है, ने भी कई जायदादें बनाईं हैं और इस सम्बन्धी रिकार्ड भी इक_ा किया जा रहा है। 

उन्होंने बताया कि मुलजिम राकेश कुमार सिंगला की तैनाती सम्बन्धी रिकार्ड भी इक_ा किया जा रहा है और उसकी तरफ से बनाईं जायदादों की भी जांच की जायेगी।इस घोटाले को अंजाम देने के तरीके सम्बन्धी खुलासा करते हुये प्रवक्ता ने बताया कि टैंडर कलस्टर के अनुसार माँगे गए थे जिसमें मंडियों के ‘ ए’ ग्रुप और सभी खरीद एजेंसियों का काम कलस्टर अनुसार अलाट किया गया था और ख़ास क्षेत्र में अग्रणी मंडियों का नाम कलस्टर के नाम के तौर पर इस्तेमाल किया गया था। 

लुधियाना जिले में, तेलू राम के 4 कलस्स्टर थे जिसमें जोधां, मुल्लांपुर, रायकोट और पायल जिसमें 34 अनाज मंडियां शामिल हैं। इसके इलावा तेलू राम के पास जि़ला फिऱोज़पुर में तलवंडी भाई और जि़ला रोपड़ में भी एक कलस्टर था। जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि मुख्य मुलजिम तेलू राम ने उक्त काम के लिए करीब 25 करोड़ रुपए की रकम हासिल की थी। 

टैंडर प्राप्त करने के लिए मुलजिमों की तरफ से जमा करवाई गई गाड़ीयों की सूचियों में कारों, स्कूटरों, मोटर साइकिलों आदि के रजिस्ट्रेशन नंबर थे जबकि उन्हें ढुलाई वाले वाहनों की सूचियों की पड़ताल करनी बनती थी। तस्दीक के बाद जि़ला टैंडर कमेटी के द्वारा तकनीकी बोली को रद्द करना ज़रूरी था परन्तु उन्होंने मिलीभुगत के साथ टैंडर अलाट कर दिए। 

उन्होंने कहा कि गेट पासों में भी स्कूटरों, कारों आदि के नंबर लिखे हुए थे परन्तु उक्त अधिकारियों ने इन गेट पासों में दर्ज सामग्री के सम्बन्ध में मुलजिम ठेकेदारों को अदायगियाँ कर दीं, जिसके साथ अनाज के गबन का मामला भी सामने आया है। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्धी आगे जांच जारी है और इस घोटाले में दूसरों की मिलीभुगत के बारे भी जांच की जायेगी।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , State Vigilance Bureau , Bharat Bhushan Ashu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD