Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

Jharkhand : खूंटी में एक ही परिवार के तीन लोगों की कुदाल से काटकर हत्या

Crime News, Crime News India, Murder, Ranchi, Jharkhand, Khunti Murder
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

रांची , 22 Aug 2022

Last updated on: Aug 22, 2022, 00:00 IST

झारखंड के खूंटी जिला मुख्यालय के पास भंडरा गांव में एक परिवार के तीन लोगों की कुदाल से काटकर हत्या कर दी गयी है। वारदात रविवार-सोमवार की दरमियानी रात की है। पुलिस को सोमवार सुबह 10 बजे इसकी जानकारी मिली। 

बताया गया है कि परिवार के एक रिश्तेदार ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान इसी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र निवासी हेमंत पूर्ति के रूप में की है। उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है। पुलिस को जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक हेमंत पूर्ति खूंटी थाना क्षेत्र स्थित भंडरा गांव में अपने मामा बीतना मुंडा के घर आया था। 

उसका अपने मामा और ममेरे भाई के साथ पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद था। इसी बात को लेकर उसने मामा बीतना मुंडा और उनके दो पुत्रों -- सूरा मुंडा और विकास मुंडा की कुदाल से काटकर हत्या कर दी। उनपर उस वक्त हमला किया गया, जब वे गहरी नींद में सो रहे थे। 

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपना जुर्म भी स्वीकार कर लिया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने यह वारदात अकेले अंजाम दिया या फिर किसी अन्य ने उसका सहयोग किया। 

इस वारदात से इलाके में सनसनी है। परिवार में कोहराम है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए खूंटी सदर अस्पताल भेजा है।

 

Tags: Crime News , Crime News India , Murder , Ranchi , Jharkhand , Khunti Murder

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD