Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता

 

हर भारतवासी के लिए हर्षोल्लास का दिन, आज हमने स्वतंत्र रूप से 75 बरस पूरे किए : अनिल विज

रादौर अनाज मंडी में गृह मंत्री अनिल विज ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया व परेड का निरीक्षण किया

Anil Vij, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Azadi Ka Amrit Mahotsav, 75th Anniversary of Indian Independence, 75th years of Independence, Har ghar Tiranga, 75th Independence Day, Independence Day, Independence Day of India , Independence Day 2022, 76th Independence Day 2022
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 15 Aug 2022

Last updated on: Aug 15, 2022, 00:00 IST

हरियाणा के गृहमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अनाज मंडी रादौर में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया तथा परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। मार्च पास्ट की परेड का नेतृत्व  उप पुलिस अधीक्षक राजीव ने किया। 

इससे पूर्व गृहमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने  शहीदी स्मारक पर शहीदों को नमन कर उन्हें पुष्प अर्पित किए। उन्होंने समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को 21 लाख रुपए देने की घोषणा भी की।रादौर में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में बोलते हुए हरियाणा के गृह मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि ‘आज हर भारतवासी के लिए हर्षोल्लास का दिन है, आज हर गली, हर मोहल्ले में तिरंगा है, हर घर, हर दफ्तर में तिरंगा है, हर वाहन, हर हाथ में तिरंगा है। 

पूरा देश तिरंगे के रंगों में रंगा है, देशभक्ति के रंग में रंगा है। रंगा भी क्यों न हो आज हमने स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में 75 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर मैं सभी  को बधाई देता हूं और स्वतंत्रता की बलिवेदी पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी ज्ञात-अज्ञात शहीदों को श्रद्धांजलि देता हूं।‘

अम्बाला से सबसे पहले फूटी क्रांति की चिंगारी’ : अनिल विज

गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि  1857 की क्रांति सबसे पहले अम्बाला छावनी से शुरू हुई थी। यहां से उठी चिंगारी ने न केवल प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का रूप धारण कर ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन का अंत किया, बल्कि आगे चलकर ऐसा जन-आन्दोलन खड़ा कर दिया, जिसके बलबूते पर हम सन् 1947 में अंग्रेजी हुकूमत को उखाड़ फेंकने में सफल रहे। 

उन्होंने कहा कि जो कौमें अपने सेनानियों, अपने शहीदों को याद नहीं रखतीं, उनका अस्तित्व मिट जाया करता है। इसी उद्देश्य से सन 1857 की क्रांति के शहीदों की स्मृतियों को सहेजने के लिए अम्बाला छावनी में शहीदी स्मारक का निर्माण किया जा रहा है। इसका कार्य लगभग पूरा होने वाला है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरा देश मना रहा आजादी का अमृत महोत्सव : अनिल विज

गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि बड़े ही गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज पूरा देश 'आजादी का अमृत महोत्सव’ मना रहा है। इसी कड़ी में नवम पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व पर पानीपत में राज्यस्तरीय समारोह आयोजित किया गया। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दशम पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साहबजादों-जोरावर सिंह और फतेह सिंह के शहीदी दिवस 26 दिसम्बर को हर वर्ष 'वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। अमर स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को 'पराक्रम दिवस’ के रूप में मनाने की पहल भी की है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि गौरव का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 13 से 15 अगस्त तक देशभर में 'हर घर में तिरंगा’ की अनूठी मुहिम चलाई है। हरियाणा वासियों ने भी उसी जोश और जज्बे के साथ अपने 60 लाख घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया है। हरियाणा प्रदेश में 'आजादी का अमृत महोत्सव’ मनाने के लिए अब तक 10 हजार से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं और हम यह महोत्सव मनाने में देश में पहले स्थान पर हैं। 

हरियाणा के मामले में 'जय जवान-जय किसान का नारा बिल्कुल स्टीक बैठता है। हमारे किसानों ने अपने पसीने से देश के अन्न भंडार भरने का काम किया है तो हमारे जवान सेना में भर्ती होकर देश के लिए मर-मिटना अपनी शान समझते हैं।

शहीदों का कर्ज नहीं चुका सकते, मगर उनके परिजनों की देखभाल कर सकते : अनिल विज

गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि हम अपने शहीदों के बलिदानों का कर्ज तो नहीं चुका सकते, लेकिन उनके परिजनों की देखभाल करके उनके प्रति अपनी कृतज्ञता अवश्य जता सकते हैं। इसीलिए हरियाणा सरकार ने शहीदों व उनके परिवारों की भलाई के लिए अनेकों योजनाएं चलाई है। 

स्वतंत्रता दिवस का यह पावन पर्व अपनी उपलब्धियों का जश्न मनाने के साथ-साथ आत्म-विश्लेषण करने का भी दिन है। यह दिन हमें यह सोचने का अवसर देता है कि 75 वर्ष के इस कालखंड में हमने क्या हासिल किया है। उन्होंने कहा कि आजादी के समय जिस देश में सूई तक नहीं बनती थी, वह आज अपनी उन्नत प्रौद्योगिकी के बल पर मिसाइलें बना रहा है। इससे भी आगे बढकर चंद्रयान और मंगलयान जैसे मिशन चला रहा है।

अनिल विज ने कहा कि 'सुशासन से सेवा’ के संकल्प के साथ जनसेवा का दायित्व संभालने वाली वर्तमान सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 'सबका साथ-सबका विकास और 'हरियाणा एक-हरियाणवी एक के मूलमंत्र पर चलते हुए सबकी तरक्की और उत्थान के लिए काम किया है। 

उन्होंने कहा कि महामना पंडित दीनदयाल उपाध्याय मानते थे कि तरक्की का लाभ समाज में आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए, यही अन्त्योदय है। परिवार पहचान-पत्र के पोर्टल से सभी योजनाओं व सेवाओं को साथ जोड़ा जा रहा है। इस वर्ष अधिकांश सरकारी सेवाएं इस पोर्टल के जरिये ऑनलाइन मिलनी शुरू हो जाएंगी। परिवार पहचान पत्र के माध्यम से सभी प्रकार की पेंशन अपने-आप शुरू हो जाती है। 

सरकार ने सबसे गरीब लोगों का जीवन-स्तर ऊंचा उठाने के लिए 'मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना शुरू की है। इसके तहत सबसे गरीब परिवारों की पहचान करके उनकी वार्षिक आय कम से कम 1.80 लाख रुपये की जा रही है। अब तक 30 हजार परिवारों को रोजगार के लिए ऋण व अन्य सहायता दी है।

हरियाणा में बड़ी परियोजनाएं स्थापित : अनिल विज

गृहमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि वर्तमान सरकार ने प्रदेश के हर क्षेत्र का समान विकास किया है। इस दिशा में पूरे प्रदेश में बड़ी-बड़ी परियोजनाएं स्थापित की हैं। अम्बाला छावनी के सिविल अस्पताल में ट्रर्सरी कैंसर केयर सेंटर (टीसीसीसी) की स्थापना की गई है। 

प्रदेश में समान विकास की दृष्टि से सरकार का लक्ष्य हर जिले में मेडिकल कॉलेज व 200 बैड का अस्पताल खोलना है। कलस्टर अप्रोच के तहत सभी क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में स्कूल और 20 किलोमीटर के दायरे में एक कॉलेज खोला गया है। प्रदेश में स्कूल से लेकर विश्वविद्यालय तक की शिक्षा को कौशल के साथ जोड़ा गया है। 

सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले 10वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को 5 लाख टेबलेट दिए जा रहे हैं। आउटसोर्सिंग से जुड़ी सेवाओं में ठेका प्रथा बंद करने के लिए 'हरियाणा कौशल रोजगार निगम बनाया गया है। युवाओं को नौकरी के लिए बार-बार आवेदन करने व फीस भरने से छुटकारा दिलाने के लिए 'एकल पंजीकरण की सुविधा शुरू की है। बार-बार प्रतियोगी परीक्षा से निजात दिलाने के लिए 'कॉमन पात्रता परीक्षा का प्रावधान किया गया है।

खेलों में उत्कृष्ट हरियाणा के खिलाड़ी, कई पदक जीते  : विज

गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि खेलों में हमारे खिलाडिय़ों ने ओलम्पिक व अन्य अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। प्रदेश में गत जून माह में 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स का सफल आयोजन किया गया। हमारे खिलाडिय़ों ने इन खेलों में 137 पदक जीतकर देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 

हाल ही में बर्मिंघम में हुए कॉमनवैल्थ गेम्स में भारत को मिले 61 पदकों में से 20 पदक हमारे खिलाडिय़ों ने जीते हैं। हरियाणा देश का पहला राज्य है, जो पदक विजेता खिलाडिय़ों को सर्वाधिक नकद पुरस्कार राशि देता है। वर्तमान सरकार ने खिलाडिय़ों को 335 करोड़ रुपये से अधिक के नकद पुरस्कार दिए हैं।

हरियाणा के गृहमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को डिजिटल बनाने के लिए 'ग्राम दर्शन पोर्टल’ शुरू किया गया है। यह पोर्टल गांवों का साइबर फेस है। इस पर 6197 ग्राम पंचायतों का डिजिटल डाटा उपलब्ध है। प्रदेश में पर्याप्त और गुणवत्तापूर्ण बिजली मिल रही है। 'म्हारा गांव जगमग गांव योजना के तहत प्रदेश के लगभग 80 प्रतिशत यानि लगभग 5600 गांवों को 24 घण्टे बिजली दी जा रही है।

प्रदेश में चिकित्सा सुविधाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है। आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा गया है। इसके लिए प्रदेश में 'आयुष हैल्थ एण्ड वैलनेस सेंटर’ स्थापित किये जा रहे हैं।

21 लाख रुपए देने की घोषणा की गृह मंत्री विज ने

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस पर उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों व स्वतंत्रता दिवस समारोह की अन्य गतिविधियों में भाग लेने वाले शिक्षण संस्थाओं की टीमों के लिए 21 लाख रूपये देने की घोषणा की। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मंच का संचालन गुरू नानक खालसा कॉलेज के प्रो. डा. उदय भान सिंह ने किया। 

इस अवसर पर हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन राम निवास गर्ग, पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, रादौर के एमएलए बिश्र लाल सैनी, पूर्व चेयरमैन रामेश्वर चौहान, भाजपा के जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला, उपाध्यक्ष नितिन कपूर, जिला संघ संचालक मानसिंह आर्य सहित एडीजीपी डॉ. सीएस राव, जिला एवं सत्र न्यायधीश श्रीमती शालिनी सिंह नागपाल, उपायुक्त पार्थ गुप्ता,  पुलिस अधीक्षक मोहित हाण्डा, अतिरिक्त जिला सत्र न्यायधीश अमरिन्द्र शर्मा, सीजीएम मोनिका, जेएमआईसी सुमित कुमार सैनी व श्वेता शर्मा,रादौर के उपमण्डलाधीश सतिन्द्र सिवाच, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नवीन आहूजा, सीटीएम अशोक कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Azadi Ka Amrit Mahotsav , 75th Anniversary of Indian Independence , 75th years of Independence , Har ghar Tiranga , 75th Independence Day , Independence Day , Independence Day of India , Independence Day 2022 , 76th Independence Day 2022

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD