Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

भाजपा ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर सभी 35 वार्डो में निकाली मौन यात्रा

भारत पाकिस्तान के बंटवारे का दर्द साझा करने का दिन : अरुण सूद

Arun Sood, BJP Chandigarh, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Aug 2022

भाजपा द्वारा भारत पाकिस्तान के बंटवारे के दिन 14 अगस्त को विभाजन विभाषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया गया जिसके तहत चंडीगढ़ के सभी 35 मंडलों में मौन यात्रा आयोजित की गई व बटवारे का दंश झेल चुके विस्थापितो के दर्द को याद कर उसे लोगो तक पहुंचाने की कोशिश की गई। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर वर्ष 14 अगस्त को पूरे देश में विभाजन विभीषिका स्मृति  दिवस के रूप में मनाए जाने का फैसला किया गया है इसी के तहत आज चंडीगढ़ के सभी मंडलों में मौन जुलूस यात्रा निकाली गई व बटवारे का दंश झेल चुके परिवारों को याद किया गया।

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने 5 मंडलों की यात्रा में हिस्सा लिया जिनमें मलोया , सेक्टर 47 तथा मनिमाजरा शामिल है।इन मौन यात्राओं में मंडल नंबर 28 में अरुण सूद के साथ कार्यक्रम संयोजक एवं प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन,  जिला अध्यक्ष रविंद्र पठानिया , जिला कार्यक्रम संयोजक मीनाक्षी ठाकुर,   मंडल अध्यक्ष राहुल द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

इसी प्रकार मंडल नंबर 21 में प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद , जिला अध्यक्ष नरेश पांचाल,  जिला संयोजक राजेश अरोड़ा तथा मंडल अध्यक्ष अवि भसीन के साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं व आमजन ने हिस्सा लिया। जबकि मनिमाजरा के मंडल नंबर 4,5, 6 की यात्राओं में भी अरुण सूद ने हिस्सा लिया जिनमे  जिला अध्यक्ष मनीष भसीन मन्नू, कार्यक्रम संयोजक संजीव वर्मा , जिला उपाध्यक्ष राजेश चहल , मुकेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष अमित बिड़ला, व अशोक जोशी  के अलावा  बड़ी संख्या में कायकर्ता व आम लोग शामिल हुए।

 इनके अलावा सभी वार्डों में मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में मौन  जुलूस निकाले गए ।  सभी मंडलों में पार्टी के प्रदेश  पदाधिकारियों ने शिरकत की व उनके अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।    इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि आज का दिन हिंदुस्तान पाकिस्तान के बंटवारे के समय के दर्द का याद करने का दिन है 14 अगस्त 1947 को  भारत व पाकिस्तान का बटवारा कर दिया गया था  जिसमें दोनों तरफ दंगे भड़के और लाखों की संख्या में लोगों जान गवाई।  यह वह समय था जब लोगों को अपने घर बार छोड़कर  विस्थापित होना पड़ा।

आज उस बटवारे के दिन को याद करके यही कामना करते है कि आज के कार्यक्रमो से आज की पीढ़ी को जानकारी मिलेगी और दोबारा ऐसा दिन दोबारा देखने को न मिले यही कामना करते है।

 

Tags: Arun Sood , BJP Chandigarh , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD