Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नशीले पदार्थों के विरुद्ध निर्णायक जंग : विशेष अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने एक महीने के अंदर 141 पीओज़/नशों के मामले में भगोड़े व्यक्ति सफलतापूर्वक गिरफ्तार किए

युवाओं को नशों से दूर रखने के लिए पंजाब पुलिस बास्केटबॉल लीग, सेमिनार और सार्वजनिक मेल-मिलाप का करवा रही है आयोजन

Crime News Punjab, Police, Crime News, Decisive War Against Drugs, Chandigarh, Inspector General of Police, IGP Headquarters Dr Sukhchain Singh Gill
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 Aug 2022

Last updated on: Aug 08, 2022, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर पंजाब पुलिस ने एन.डी.पी.एस. एक्ट के मामलों में भगोड़े अपराधियों को गिरफ्तार करने के मद्देनजऱ शुरू की गई अपनी विशेष मुहिम के हिस्से के तौर पर पिछले एक महीने के दौरान ऐसे 141 पीओज़/भगोड़ों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह जानकारी सोमवार को यहाँ हैडक्वाटर के आई.जी.पी. डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने दी।  

साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे डॉ. गिल ने नशा-तस्करी के नए रूझानों संबंधी बात करते हुए कहा कि नशों के सप्लायरों ने नशा-तस्करी को सुरक्षित ढंग से करने के लिए महिलाओं को इस घृणित कारोबार में शामिल करना शुरू कर दिया है। यह भी ध्यान में आया है कि नशा-तस्कर आज कल तस्करी करने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट बरतने को प्राथमिकता देने लगे हैं, जिनको ट्रैक करने के लिए और अधिक मानवीय सतर्कता की ज़रूरत होती है।  

नशों संबंधी साप्ताहिक अपडेट देते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने पिछले एक सप्ताह के दौरान राज्य भर में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत 354 एफ.आई.आरज., जिनमें 36 वाणिज्यिक मामले हैं, दर्ज कर 472 नशा- तस्करों/सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों से 5.53 किलो हेरोइन, 21.9 किलो अफ़ीम, 21.5 किलो गाँजा, 6 क्विंटल भुक्की और 1.46 लाख नशीली गोलियाँ/कैप्सूल/टीके/मेडिकल नशों की शीशियाँ बरामद करने के अलावा 23.37 लाख रुपए की ड्रग मनी भी बरामद की है। 

उन्होंने बताया कि यह कार्यवाही पुलिस द्वारा नशा प्रभावित क्षेत्रों की घेराबन्दी और तलाशी अभियान और नाकाबंदी के बाद अमल में आई है।  आई.जी.पी. ने कहा कि पंजाब पुलिस नशा-तस्करों/सप्लायरों पर शिकंजा कसने के अलावा युवाओं को नशों से दूर रखने और इन नशों का शिकार हो चुके लोगों के पुनर्वास के लिए भी हर संभव प्रयास कर रही है।  

उन्होंने कहा कि युवाओं को नशों के हानिकारक और बुरे प्रभावों से बचाने के लिए सभी सी.पी./एस.एस.पीज द्वारा अपने-अपने जिलों में नशों के विरुद्ध जागरूक करने के लिए सार्वजनिक बैठकें, नशा प्रभावित गाँवों का दौरा, सेमिनार, विधायकों, सरपंचों और काउंसलरों के साथ साझी बैठकें करने के अलावा ग़ैर-सरकारी संगठनों और यूथ क्लबों को शामिल कर विभिन्न गतिविधियाँ की जा रही हैं।  

उन्होंने बताया कि नशों के विरुद्ध चल रही मुहिम के हिस्से के तौर पर बरनाला पुलिस द्वारा युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करने और उनके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को दुरूस्त रखने के लिए चार दिवसीय बास्केटबॉल लीग अंडर-17(लडक़े) करवाई गई है।  इसी तरह मलेरकोटला पुलिस द्वारा ‘सांझी सथ्थ’ के शीर्षक अधीन एक विशाल नशा-विरोधी कार्यक्रम शुरू किया गया है, जिसके तहत हरेक एस.एच.ओ अपनी टीम, जिसमें एक महिला पुलिस अधिकारी भी शामिल है, के साथ हर रोज़ शाम के समय एक गाँव का दौरा कर गाँव-वासियों के साथ गाँव की किसी भी साझी जगह पर मुलाकात करते हैं। 

जबकि, सबसे अधिक प्रभावित या हॉटस्पॉट क्षेत्रों का दौरा भी किया जा रहा है, जिससे लोगों को नशों के बुरे प्रभावों संबंधी जागरूक किया जा सके और उनको नशों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा सके। आई.जी.पी. ने कहा कि युवाओं को जागरूक करने के साथ-साथ पुलिस टीमें नशों के शिकार लोगों को इस खतरे से दूर रहने के लिए काउंसलिंग और प्रेरित कर रही हैं और उनको ईलाज के लिए ओ.ओ.ए.टी सैंटरों में भेजकर उनको मुख्यधारा में वापस लाने में मदद कर रही हैं। 

गौरतलब है कि डी.जी.पी. ने सभी सीपीज़/एसएसपीज़ को सख़्ती से आदेश दिए हैं कि वह सभी शीर्ष नशा-तस्करों और उनके अधिकार क्षेत्रों में नशा-तस्करी के लिए बदनाम हॉटस्पॉट को चिन्हित कर नशा-तस्करों पर नकेल कसने और नशा बेचने/तस्करी करने वाले सभी व्यक्तियों को पकडऩे के लिए तलाशी अभियान शुरू किया जाए। उन्होंने पुलिस प्रमुखों को यह भी हिदायत की कि पकड़े गए सभी नशा-तस्करों की संपत्ति ज़ब्त की जाए, जिससे उनके अवैध पैसे को बरामद किया जा सके।  

 

Tags: Crime News Punjab , Police , Crime News , Decisive War Against Drugs , Chandigarh , Inspector General of Police , IGP Headquarters Dr Sukhchain Singh Gill

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD