कहते हैं जब इरादें मजबूत हो तो छोटी मोटी चुनौतियां आपको नहीं रोक सकती।
Commonwealth Games 2022 में भारत के सुधीर ने
गोल्ड मेडल जीत कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने पहली बार पैरा पावरलिफ्टिंग में भारत को गोल्ड जिताया। सुधीर ने पुरुषों के हेवीवेट कैटेगरी में 212 किलो वजन उठाकर रिकॉर्ड 134.5 अंक के साथ गोल्ड अपने नाम किया।
सुधीर अपने अंतिम प्रयास में 217 किलो वजन उठाने में असफल रहे। इसी के साथ सुधीर कॉमनवेल्थ गेम्स की पैरा पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय एथिलेट बन गये हैं। 28 साल के सुधीर हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले हैं। उनका जन्म एक किसान परिवार में हुआ। सुधीर को तेज बुखार के कारण चार साल की उम्र में पोलियो हो गया था। लेकिन पोलियो भी सुधीर के हौसले को नहीं तोड़ पाया।
सुधीर को खेलों में रुचि थी, जिसके कारण उन्हें पावरलिफ्टिंग में रुचि हुई। साल 2013 में सुधीर ने अपने खेल करियर की शुरुआत की और 2016 में अपने पहले नेशनल में गोल्ड मेडल जीता। सुधीर ने 2018 में एशियाई पैरा गेम्स में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू किया और ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
Also read CWG 2022: पिता का मर्डर हुआ.. मां ने अकेले संभाला और आज बेटी ने देश के लिए जीत लिया मेडल
सुधीर इस समय हरियाणा के लिए एक वरिष्ठ कोच के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्हें 2018 में 17वीं सीनियर और 12वीं जूनियर नेशनल पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्ट्रॉन्ग मैन ऑफ इंडिया के खिताब से भी नवाजा गया। वहीं, अब सुधीर ने कॉमलवेल्थ गेम्स में पहली बार पैरा पावरलिफ्टिंग में भारत को गोल्ड दिलाकर इतिहास रच दिया है।
Also read सीडब्ल्यूजी के लॉन बॉल्स में भारतीय महिला टीम ने पहली बार स्वर्ण पदक जीता
PM नरेंद्र मोदी ने भी सुधीर को गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी है। PM ने ट्वीट कर लिखा- सुधीर द्वारा कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 पैरा-स्पोर्ट्स मेडल काउंट की शानदार शुरुआत की है! महत्वपूर्ण गोल्ड मेडल जीतना उनके समर्पण और दृढ़ संकल्प को दिखाता है। वह मैदान पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। आने वाली प्रतियोगिताओं के लिए बधाई और शुभकामनाएं।