CWG 2022: भारत की बेटियों ने रचा इतिहास- ना पैसा, ना कोच.. फिर भी बर्मिंघम में लहरा दिया तिरंगा
Friday, 03 May 2024

 

 

खास खबरें अमृतसर लोकसभा में आम आदमी पार्टी हुई मजबूत, अकाली दल को लगा झटका! पटियाला में भगवंत मान ने किया रोड शो, डॉ. बलबीर के लिए किया प्रचार, बोले - पंजाब बनेगा हीरो, इस बार 13-0 गुरजीत औजला के हक में हरप्रताप अजनाला ने भरी हुंकार पूर्ववर्ती शिरोमणी अकाली दल ने ग्रेटर मोहाली को विकसित करने और अंतरराष्ट्रीय हवाई अडडे, संस्थानों और आई.टी क्षेत्र को लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई: सरदार सुखबीर सिंह बादल अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर भाजपा फिर सत्ता में आई तो खत्म कर देगी आरक्षण : बाजवा शहरवासियों ने गर्मजोशी के साथ अमरेंद्र सिंह राजा वड़िंग का स्वागत किया चुनाव का पर्व-देश का गर्व, हरियाणा में 25 मई को होगा मतदान- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल करसोग में भाजपा को बड़ा झटका, टिकट के दावेदार रहे युवराज कांग्रेस में शामिल जिस फ़िल्म का डायरेक्टर फ्लॉप, हीरोइन कितनी भी सुपरस्टार हो उस फ़िल्म का फ्लॉप होना तय : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू राजनीतिक दलों की उपस्थिति में हुई ई.वी.एम. व वी.वी.पैट्ज की हुई पहली रैंडेमाइजेशन सीजीसी लांडरां द्वारा चौथी इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन कम्प्यूटेशनल मेथड इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी का आयोजन किया गया भगवंत मान ने फगवाड़ा में डॉ. चब्बेवाल के लिए किया चुनाव प्रचार, रोड शो कर आप उम्मीदवार को भारी मतों से जिताने की अपील की कांग्रेस की जीत के बाद सबसे पहला काम अग्निवीर जैसी स्कीम का खात्मा श्री फतेहगढ़ साहिब में भगवंत मान ने कहा - गुरप्रीत जीपी की जीत पक्की, सिर्फ ऐलान होना बाकी लुधियाना लोकसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी हुई और भी मजबूत मानसिक दबाव में बेतुकी बयानबाजी कर रही कांग्रेस : राजीव बिंदल जनता के फैसले जनता के बीच बैठकर जनता की मौजूदगी में होते थे: मीत हेयर जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू हमारी चिंता मत करो, अपने नेताओं की चिंता करो, आधी पंजाब कांग्रेस तो पहले से ही भाजपा में जा चुकी है: नील गर्ग का परगट सिंह को दो टुक जवाब पटियाला में आम आदमी पार्टी ने अकाली दल को दिया बड़ा झटका, आधा दर्जन वरिष्ठ अकाली नेता हुए आप में शामिल

 

CWG 2022: भारत की बेटियों ने रचा इतिहास- ना पैसा, ना कोच.. फिर भी बर्मिंघम में लहरा दिया तिरंगा

Commonwealth Games: Lawn bowls में भारत की बेटियों का शानदार प्रदशर्न, इनके पास ना कोई फंड था और ना ही कोई कोच.. दिन रात मेहनत की और जीत लिया गोल्ड मेडल

India Lawn Balls Gold Medal, Lawn Balls, Lawn Balls 2022, Lawn Balls India, Lawn Balls CWG 2022, Lawn Balls Gold India, Lawn Balls Indian Team, CWG 2022 Gold Medal Lawn Balls, Lawn Balls Women Team Gold Medal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बर्मिंघम , 03 Aug 2022

commonwealth games 2022: कोई भी खिलाड़ी हो वो महान तभी बनता है जब कोई कोच उसको सही दिशा देता है। लेकिन अगर आपका कोई कोच ही ना रहा हो? तो क्या आप उम्मीद करेंगे कि आप उस खेल में झंडे गाड़ लेंगे? जी हां भारत की बेटियों कुछ ऐसा ही कर दिखाया।कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (commonwealth games 2022) में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है, शुरुआती पांच दिन में देश के नाम अभी तक 13 मेडल्स हो चुके हैं। इसमें एक सबसे खास पल मंगलवार को आया, जब लॉन बॉल्स इवेंट में भारत को गोल्ड मेडल मिला। भारतीय महिला टीम ने ये इतिहास रचा, क्योंकि इस इवेंट में पहली बार हुआ जब भारत को कोई मेडल मिला हो और वह भी सीधा गोल्ड मेडल।

भारत ने फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 17-10 से मात दी। भारत की बेटियां लवली चौबे, रूपा रानी टिर्की, पिंकी और नयनमोनी साकिया जिन्होंने देश का नाम रोशन किया, उनके लिए यह सफर इतना आसान नहीं था क्योंकि ना तो इनके पास कोई फंड था और ना ही कोई कोच। यानी सबकुछ अपनी मेहनत से किया गया। दिन रात एक किया। चारों ही महिलाएं अलग-अलग बैकग्राउंड से आती हैं, सभी का बैकग्राउंड काफी सिंपल है लेकिन इन सबके बावजूद उन्होंने यहां इतिहास रचा। 

ये भी पढ़ें:- एलपीयू की फीमेल पहलवान बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स-2022 में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी

जीत के बाद सभी खिलाड़ियों ने बताया कि जो मेहनत हमने की और जो सोचा था, वह हमने हासिल कर लिया है। कई महीनों से हम इसके लिए लगे हुए थे। 2010 से शुरू हुआ ये सफर कैसे कॉमनवेल्थ गेम्स तक पहुंचा, इसपर टीम इंडिया ने कहा कि हम लोग अलग-अलग लेवल पर खेलते रहे, हमने कई मेडल भी जीते हैं। लेकिन हमारा लक्ष्य था कि किसी भी हाल में कॉमनवेल्थ गेम्स (commonwealth games 2022) में भी मेडल लाना है।

ये भी पढ़ें:- राष्ट्रमंडल खेल 2022: Shushila Devi को रजत, विजय कुमार ने जूडो में कांस्य पदक जीता

कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 के बाद से ही महिला टीम के पास कोई कोच नहीं है। यानी पिछले चार साल से वह खुद के दम पर ही तैयारियों में जुटी थीं और अब चार साल बाद यानी कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में यह मेहनत सफल आई और भारत के नाम गोल्ड मेडल हुआ। लॉन बॉल्स को कॉमनवेल्थ गेम्स का हिस्सा बने हुए 92 साल हो गए हैं, भारत ने पहली बार इसमें कोई मेडल जीता है। देश में बहुत कम लोग ऐसे थे जिन्हें इस खेल के बारे में जानकारी होगी। लेकिन गोल्ड जीतने के बाद देश का हर नागरिक इस खेल के बारे में जानना चाहता है।

 

Tags: India Lawn Balls Gold Medal , Lawn Balls , Lawn Balls 2022 , Lawn Balls India , Lawn Balls CWG 2022 , Lawn Balls Gold India , Lawn Balls Indian Team , CWG 2022 Gold Medal Lawn Balls , Lawn Balls Women Team Gold Medal

 

 

related news

 

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD