Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

महंगाई ने आमलोगों का जीना मुश्किल किया, पीएम मोदी अपने कॉरपोरेट मित्रों को फायदा पहुंचाने में व्यस्त

एलपीजी सिलिंडर के दाम बढ़ने के कारण उज्जवला योजना के 4 करोड़ से ज्यादा लोगों ने दोबारा सिलिंडर रिफिल ही नहीं कराया

Malwinder Singh Kang, Malvinder Singh Kang, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 02 Aug 2022

Last updated on: Aug 02, 2022, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी(आप) ने बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर केन्द्र की भाजपा सरकार को घेरा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जानबूझकर महंगाई बढ़ाने का आरोप लगाया। मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान 'आप' पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि आसमान छू रही महंगाई ने आमलोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। देश के करोड़ों लोगों को दो वक्त की रोटी भी ठीक से नहीं मिल पा रही है। करोड़ों लोग भुखमरी और कुपोषण के शिकार हो गए हैं। 

वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आम लोगों को महंगाई से राहत पहुंचाने के बजाए अपने उद्दोगपति दोस्तों का कर्ज माफ कर उन्हें फायदा पहुंचाने में व्यस्त है। कंग ने उज्जवला योजना का उदाहरण देते हुए कहा कि गरीब लोगों के जीवन को महंगाई ने इतना परेशानी में डाल दिया है कि उज्जवला योजना के तहत लगभग 9 करोड़ लोगों को मिले गैस सिलिंडर में से 4 करोड़ से ज्यादा लोग अपने सिलिंडर को दोबारा रिफिल ही नहीं करवा सकें, क्योंकि एलपीजी गैस सिलिंडर के दाम 8 साल पहले के 350 रु के मुकाबले आज करीब 1150 रु हो गया है। 

लेकिन बेहद शर्म की बात है कि मोदी सरकार ने गैस सिलिंडर के दाम कम करने के बजाए उल्टे खाने-पीने की अत्यावश्यक वस्तुओं पर भी जीएसटी लगाकर उसकी कीमते बढ़ा दी है। कंग ने आम आदमी पार्टी की तरफ से केन्द्र सरकार से पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने की अपील की और कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से ट्रांसपोर्टेशन और अन्य खर्चे बढ़ते हैं, जिसका सीधा प्रभाव महंगाई पर पड़ता है। इसलिए केन्द्र सरकार तुरंत पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाए और आम आदमी को महंगाई से राहत पहुंचाए।

 

Tags: Malwinder Singh Kang , Malvinder Singh Kang , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD