Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भारत में मंकीपॉक्स से हुई पहली मौत, केरल का 22 वर्षीय युवक चपेट में आया

Monkeypox, Health, Monkeypox Virus, Symptoms Monkeypox Virus, MonkeyPox Disease, Monkeypox Symptoms, MonkeyPox Cures, Monkeypox Scare, Monkeypox First Death
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

केरल , 01 Aug 2022

Last updated on: Aug 01, 2022, 00:00 IST

संयुक्त अरब अमीरात से 22 जुलाई को त्रिशूर आए युवक की मौत की पुष्टि हो गई है। युवक की मौत मंकीपॉक्स से हुई है। केरल के स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। युवक के नमूनों को एनआईवी पुणे में भेजे गए थे, जिसके सोमवार को परिणाम पॉजीटिव मिले। 

22 साल के हफीज का रविवार को निधन हो गया और उसके बाद से उसमें मंकीपॉक्स होने का शक होने लगा। जल्द ही स्वास्थ्य अधिकारी हरकत में आ गए और कोझीकोड हवाई अड्डे पर आने वाले यात्रियों की सूची तैयार करना शुरू कर दिया। 

पता चला कि हवाई अड्डे पर उनका स्वागत करने के लिए उनके चार दोस्त और उनके परिवार के सदस्य भी थे। अगले दिन वह अपने दोस्तों के साथ फुटबॉल खेल रहा था तभी उसे कोई समस्या हुई, इस दौरान 27 जुलाई को उसे एक स्थानीय क्लिनिक ले जाया गया और वहां से उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, युवक का रविवार को निधन हो गया। 

स्वास्थ्य विभाग ने मृतकों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों से संपर्क करने का काम शुरू कर दिया है। त्रिशूर के रहने वाले राज्य के राजस्व मंत्री के. राजन ने कहा कि अब तक 21 लोगों की पहचान प्राथमिक संपर्को के रूप में की गई है और उन्हें अलग-थलग कर दिया गया है। 

राजन ने कहा, "अभी तक किसी प्राथमिक संपर्क में किसी तरह की समस्या होने की कोई सूचना नहीं मिली है। हालांकि, स्वास्थ्य अधिकारी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं और शहर में हाई अलर्ट जारी है।"

 

Tags: Monkeypox , Health , Monkeypox Virus , Symptoms Monkeypox Virus , MonkeyPox Disease , Monkeypox Symptoms , MonkeyPox Cures , Monkeypox Scare , Monkeypox First Death

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD