Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

WBSSC Scam : पार्थ ने खुद को बताया 'साजिश का शिकार', सदमे में अर्पिता मुखर्जी

Crime News India, Crime News, Scam, WBSSC Scam, West Bengal School Service Commission, WBSSC, Arpita Mukherjee, Who Is Arpita Mukherjee, Arpita Mukherjee ED Raid, Arpita Mukherjee ED Raid News, ED Raid, ED Raid West Bengal, Partha Chatterjee
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 29 Jul 2022

Last updated on: Jul 29, 2022, 00:00 IST

करोड़ों रुपये के पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (डब्ल्यूबीएसएससी) घोटाले के आरोपी पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी को शुक्रवार को यहां ईएसआई अस्पताल लाया गया। उन्हें ईडी अधिकारी नियमित चिकित्सा जांच के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। 

दोनों में से अर्पिता मुखर्जी को सबसे पहले अस्पताल लाया गया। जैसे ही ईडी का वाहन उन्हें लेकर अस्पताल परिसर पहुंचा, वह फूट-फूट कर रोने लगी। उन्होंने वाहन से बाहर आने से भी इनकार कर दिया और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और साथ में केंद्रीय सशस्त्र बलों की महिला कर्मचारियों को उन्हें बाहर खींचकर अस्पताल की इमारत में ले जाना पड़ा। 

अर्पिता मुखर्जी का व्यवहार देखते हुए स्पष्ट तौर पर कहा जा सकता है कि वह मामले में घिरने के बाद सदमें में हैं और इस बीच उन्होंने प्रतीक्षारत मीडियाकर्मियों से एक शब्द भी नहीं कहा। उन्हें इमारत के अंदर ले जाने के तुरंत बाद, पार्थ चटर्जी को लेकर ईडी का एक अन्य वाहन अस्पताल परिसर पहुंचा। 

लेकिन मुखर्जी के विपरीत, उन्होंने किसी भी भावनात्मक ²श्य का सहारा नहीं लिया और ईडी कर्मचारियों द्वारा धकेले गए व्हीलचेयर पर अस्पताल की इमारत में जाते समय, उन्होंने मीडिया को सिर्फ वन-लाइनर (एक लाइन में) जवाब देते हुए कहा, "मैं साजिश का शिकार हूं।

"हालांकि, उनके द्वारा एक लाइन का दिया गया जवाब राजनीतिक हलकों की तीखी प्रतिक्रियाओं को भड़काने के लिए काफी था। चटर्जी के इस वन-लाइनर का मजाक उड़ाते हुए, राज्य तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और पार्टी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि ऐसे मामलों में स्वाभाविक प्रतिक्रिया होती - "मैं निर्दोष हूं।

"घोष ने कहा, "हालांकि, अगर पार्थ चटर्जी वास्तव में सोचते हैं कि वह साजिश का शिकार हैं, तो उन्हें अदालत में इसे साबित करना चाहिए।"बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पार्टी सांसद दिलीप घोष ने कहा कि यह अजीब है कि पूरे डब्ल्यूबीएसएससी साजिश में एक मुख्य आरोपी रो रहा है और दावा कर रहा है कि वह साजिश का शिकार है। 

घोष ने कहा, "अर्पिता मुखर्जी के लिए मैं केवल इतना कह सकता हूं कि अगर वह वास्तव में पछता रहीं हैं, तो उन्हें इस घोटाले के बारे में जो कुछ भी पता है, उसे ईडी और सीबीआई को स्पष्ट रूप से बताना चाहिए।

"माकपा की केंद्रीय समिति के सदस्य और पश्चिम बंगाल विधानसभा में वामपंथी विधायक दलों के पूर्व नेता सुजान चक्रवर्ती ने कहा कि वास्तविक साजिश तो उन हजारों योग्य उम्मीदवारों के खिलाफ हुई है। कांग्रेस सांसद और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि पार्थ चटर्जी की साजिश का सिद्धांत एक अप्रत्यक्ष स्वीकार है कि वह इस पूरे घोटाले में अकेले नहीं हैं। उन्होंने कहास "यह सिर्फ ट्रेलर है और फिल्म अभी शुरू होनी है।"

 

Tags: Crime News India , Crime News , Scam , WBSSC Scam , West Bengal School Service Commission , WBSSC , Arpita Mukherjee , Who Is Arpita Mukherjee , Arpita Mukherjee ED Raid , Arpita Mukherjee ED Raid News , ED Raid , ED Raid West Bengal , Partha Chatterjee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD