Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

मंकीपॉक्स के जोखिम को कम करने के लिए यौन साझेदार सीमित करें : डब्ल्यूएचओ

Health, Monkeypox Virus, Monkeypox, Health, Study, Research, Researches, Symptoms Monkeypox Virus, MonkeyPox Disease, Monkeypox Symptoms, MonkeyPox Cures, World Health Organisation, WHO
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Jul 2022

Last updated on: Jul 28, 2022, 00:00 IST

मंकीपॉक्स वायरस के वैश्विक मामलों में वृद्धि के बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने गुरुवार को जोखिम वाले पुरुषों को अपने यौन साझेदारों को सीमित करने की सिफारिश की ताकि उनपर इस बीमारी का खतरा कम हो सके। 

अफ्रीका में पांच मौतों के साथ 78 देशों से डब्ल्यूएचओ को अब तक 18,000 से अधिक मंकीपॉक्स के मामले मिले हैं। डब्ल्यूएचओ के प्रमुख ट्रेडोस अदनोम घेब्रेयियस ने कहा कि इस बीमारी के जोखिम को कम करने का सबसे अच्छा तरीका है 'अपने और दूसरों के लिए सुरक्षित विकल्प बनाना।' 

उन्होंने कहा, "पुरुषों के साथ यौन संबंध रखने वाले पुरुष अपने सेक्जुअल पार्टनर की संख्या कम करें।" उन्होंने उनसे नए पार्टनरों के साथ यौन संबंध बनाने पर पुनर्विचार करने के लिए भी कहा। हालांकि 98 प्रतिशत मामले पुरुषों के साथ यौन संबंध रखने वाले पुरुषों में ही मिले हैं। 

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ने जोर देकर कहा कि कोई भी व्यक्ति मंकीपॉक्स के संपर्क में आ सकता है। घेब्रेयसस ने कहा, "गले लगाने, चूमने और दूषित तौलिये या बिस्तर का उपयोग करने से भी ये बीमारी हो सकती है।"

"यह एक प्रकोप है जिसे रोका जा सकता है यदि देश, समुदाय और व्यक्ति संचरण को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाते हैं और बच्चों, गर्भवती महिलाओं और इम्यूनोसप्रेस्ड सहित कमजोर समूहों की रक्षा करते हैं।" 

उन्होंने उस कलंक और भेदभाव से बचने की आवश्यकता पर भी बल दिया जो 'किसी भी वायरस की तरह खतरनाक हो सकता है और प्रकोप को बढ़ावा दे सकता है।'डब्ल्यूएचओ ने हालांकि इस समय बड़े पैमाने पर टीकाकरण की सिफारिश नहीं की है, लेकिन उन लोगों के लिए टीका की सिफारिश जरूर किया है जो मंकीपॉक्स वाले किसी व्यक्ति के संपर्क में आए हैं और जो स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और लैब कर्मियों के साथ-साथ कई यौन साझेदारों के साथ सेक्स करने पर उच्च जोखिम में हैं। घेब्रेयसस ने ऑनलाइन फैलने वाली बीमारी के बारे में गलत सूचना के खिलाफ भी आह्वान किया।

 

Tags: Health , Monkeypox Virus , Monkeypox , Health , Study , Research , Researches , Symptoms Monkeypox Virus , MonkeyPox Disease , Monkeypox Symptoms , MonkeyPox Cures , World Health Organisation , WHO

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD