Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट की अहमदाबाद-गांधीनगर रिवरफ्रंट और जीटीयू परिसर के प्रोजेक्ट का भूपेंद्र पटेल ने किया निरीक्षण नरेंद्र मोदी ने ईएसी-पीएम की बैठक की अध्यक्षता की विराट कोहली चोटिल होकर बाहर, अफगानिस्तान वनडे सीरीज में यशस्वी जायसवाल को मौका किसी ने उत्सव के रंग में भंग डाला तो वर्तमान के साथ भविष्य भी स्वाहा हो जाएगा : योगी आदित्यनाथ मंत्री के इस्तीफे पर सीएम डीके शिवकुमार बोले, सब कुछ सुलझा लिया गया श्रेयस अय्यर बने भारत के नए टी20 कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को मौका समाज की जड़ में है पितृसत्तात्मक सोच, समाज आज भी दोहरे मानदंड अपनाता है : माधुरी दीक्षित खून की जांच से 5 साल पहले चल जाएगा लंग कैंसर का पता, शोध में बड़ा खुलासा लालू-राबड़ी की सुरक्षा को लेकर चल रहे विवाद पर एनडीए नेताओं का तंज, बोले- सुरक्षा के नियम होते हैं छोटी-छोटी बात पर गुस्सा, पूरे दिन रहता है चिड़चिड़ापन? ये योगासन देंगे मानसिक थकान से छुटकारा फिरोजपुर सड़क हादसे में 8 की मौत, 11 गंभीर घायल फायदेमंद ही नहीं, हर उम्र के लिए मजेदार भी है योगासन, आयुष मंत्रालय ने बताया कैसे 7 जून का पंचांग : अधिक भानू सप्तमी पर द्विपुष्कर-रवि योग का संयोग, पंचक के साथ भद्रा की रहेगी छाया ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षा को 'किसी न किसी तरह' खत्म कर दिया जाएगा : डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बयान, कहा- हालात नियंत्रण में, सब सही दिशा में चल रहा है डी.सी. डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने जेल रोड पर पौधारोपण किया माता श्री काली देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य शीघ्र होंगे पूर्ण, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान करेंगे लोकार्पण : बलतेज पन्नू पेड़ लगाएं, पर्यावरण बचाएं — यही आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी : केवल सिंह पठानिया भगवंत मान सरकार पंजाब को नशों और तस्करों से मुक्त करने के लिए वचनबद्ध : कुलजीत सिंह रंधावा आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों में शीघ्र उपलब्ध होंगी एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड मशीनेंः डॉ. धनी राम शांडिल

 

गैंगस्टरों और नशों के विरुद्ध जंग: डीजीपी द्वारा सीपीज़/एसएसपीज़ को कुल पुलिस फोर्स में से 50 फीसदी कर्मचारी थानों में तैनात करने के आदेश

डीजीपी गौरव यादव ने चार पुलिस रेंजों के अपने क्षेत्रीय दौरे के दौरान की गई उच्च स्तरीय बैठकें

Gaurav Yadav, Punjab Police, Police, Punjab Admin, Director General of Police Punjab, DGP Punjab, Ropar Police, Ropar, Rupnagar, Rupnagar Police
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रूपनगर , 27 Jul 2022

Last updated on: Jul 27, 2022, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को अपराध मुक्त और नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज सभी सीपीज़ और एसएसपीज़ को आदेश दिए हैं कि वह पुलिस कर्मचारियों को नान-कोर ड्यूटियों से हटाकर अपने अधिकार क्षेत्र में पडऩे वाले सभी थानों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाएं। 

राज्य भर में रेंज स्तरीय बैठकें करते हुए उन्होंने आदेश दिए कि जिलों में तैनात कुल पुलिस कर्मचारियों में से कम से कम 50 फीसदी कर्मचारी पुलिस थानों में तैनात किए जाएँ। डीजीपी ने अपने क्षेत्रीय दौरे के दौरान रूपनगर, लुधियाना, जालंधर और अमृतसर समेत चार पुलिस रेंजों को कवर किया और सम्बन्धित पुलिस रेंजों के सीपीज़, आईजीपीज़/डीआईजीज़, एसएसपीज़, गज़टिड अफसरों और एसएचओज़ के साथ अपराध समीक्षा बैठकें की।  

उन्होंने आपातकालीन हालातों से निपटने के लिए स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एस.ओ.जी.) की तजऱ् पर हरेक जिले में कम से कम एक क्वीक रिएक्शन टीम (क्यू.आर.टी.) और 2 आम्र्ड रिज़र्व, जिसमें उच्च प्रशिक्षण प्राप्त और पूरी तरह से लैस पुलिस कर्मचारी शामिल हों, तैनात करने का भी प्रस्ताव दिया।  

उन्होंने सीपीज़/एसएसपीज़ को यह भी हिदायत की कि वह पुलिस स्टेशन के क्षेत्रों को बीट्स में बाँटने और हरेक बीट क्षेत्र में एक बीट अफ़सर नियुक्त किया जाए, जिससे पुलिस अधिकारी की विशेष क्षेत्रों के लिए जवाबदेही तय की जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि उक्त अधिकारी एस.एच.ओज़ को असामाजिक तत्वों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड खोलने और उनकी सूची बनाने के निर्देश दें, जिससे उनकी गतिविधियों पर नजऱ रखी जा सके। उन्होंने एस.एच.ओज को बड़े जघन्य अपराधों के मामलों की निजी तौर पर जाँच करने के लिए भी कहा।  

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजऱ डीजीपी गौरव यादव ने सीपीज़/एसएसपीज़ को सतर्क रहने और किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार रहने के साथ-साथ सभी संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता बरतने के आदेश दिए।उन्होंने जि़ला पुलिस प्रमुखों को जि़ला स्तर पर मासिक अपराध समीक्षा बैठकें करने और सोमवार की परेड को फिर बहाल करने के निर्देश भी दिए। 

उन्होंने कहा कि लोक-हितैषी पुलिसिंग को सुनिश्चित बनाने के साथ-साथ लोगों के लिए संचार के चैनलों को खुला रखा जाए और यह भी सुनिश्चित बनाया जाए कि किसी भी असामाजिक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा न जाए। उन्होंने कहा कि लोगों को अपनी संपत्तियों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए भी प्रेरित किया जाए।  

पंजाब को भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराते हुए डीजीपी गौरव यादव ने समूह पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी दी कि वर्दी में गलत काम करने वालों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यदि कोई भी किसी भी तरह की गलत कार्यवाही में शामिल पाया गया तो उसके साथ सख़्ती से निपटा जाएगा।  

डीजीपी ने बुनियादी पुलिसिंग को पुनर्जीवित करने की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए सीआरपीसी की धाराओं 107, 109 और 110 के तहत निवारक कार्रवाई करने और पुलिस स्टेशनों के रिकॉर्ड को अपडेट रखने के लिए भी कहा।

 

Tags: Gaurav Yadav , Punjab Police , Police , Punjab Admin , Director General of Police Punjab , DGP Punjab , Ropar Police , Ropar , Rupnagar , Rupnagar Police

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD