Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में जॉनी बेयरस्टो के खेलने पर संदेह : रिपोर्ट

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Jonny Bairstow, Eng vs SA
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ब्रिस्टल , 27 Jul 2022

Last updated on: Jul 27, 2022, 00:00 IST

इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार को शुरूआती टी20 मैच में खेलने पर संदेह बना हुआ है। इस बारे में डेली मेल की एक रिपोर्ट में जानकारी दी गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बेयरस्टो को सैम करन को अपने कंधों पर ले जाते हुए स्पोट किया गया, क्योंकि बेयरस्टो को संभावित रूप से चोट लगने की बात कही जा रही है। 

बेयरस्टो को कथित तौर पर आइस पैक के साथ ट्रेनिंग सत्र से बाहर जाते हुए देखा गया था। हालांकि, इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने इस बारे में कोई अपडेट नहीं दिया है कि वह प्रोटियाज के खिलाफ टी20 मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में होंगे या नहीं। रिपोर्ट में कहा गया है कि बैक-टू-बैक टी20 में बेयरस्टो को बुधवार को प्लेइंग इलेवन से बाहर होते देखना कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी। 

बेयरस्टो ने हाल ही में कहा था कि वह अपने साथी ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के 31 साल की उम्र में वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने बावजूद जितना संभव हो सके खेल के तीनों प्रारूपों में खेलना चाहते हैं। बुधवार को पेस-बॉलिंग टीम के साथी रीस टोपली द्वारा साझा किए गए एक इंस्टाग्राम वीडियो में बेयरस्टो को चोट लगने के संभावित कारणों का पता चला था। 

टॉपली द्वारा साझा किए गए वीडियो में, करन बेयरस्टो को पीठ पर ले जाते हुए दिखाई दे रहे थे। बेयरस्टो ने अपनी पिछली पांच पारियों में चार शतक जमाए हैं, जिन्होंने रेड-बॉल क्रिकेट में इंग्लैंड के आक्रामण क्रिकेट शैली के बदलाव में योगदान दिया है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Jonny Bairstow , Eng vs SA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD