Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के दो करीबी साथी किए काबू; 7 पिस्तौलों और पुलिस वर्दी की बरामद

गिरफ़्तार आरोपी बठिंडा के गाँव पथराला के द्वारा हरियाणा भागने की कर रहे थे कोशिश: डीजीपी पंजाब

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Bathinda Police, Bathinda, Gangster Goldy Brar, Anti Gangster Task Force, AGTF, Anmol Bishnoi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बठिंडा , 26 Jul 2022

Last updated on: Jul 26, 2022, 00:00 IST

डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी), पंजाब गौरव यादव ने आज यहाँ बताया कि गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और अनमोल बिश्नोई को एक और बड़ा झटका देते हुए पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए.जी.टी.एफ.) ने बठिंडा पुलिस के साथ साझे ऑपरेशन में उनके दो नज़दीकी साथियों को उस समय गिरफ़्तार किया, जब वह बठिंडा के गाँव पथराला के द्वारा हरियाणा भागने की कोशिश कर रहे थे।  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर पंजाब पुलिस द्वारा गैंगस्टरों के विरुद्ध शुरु की गई जंग के दौरान मिली सफलताओं में यह एक और बड़ी उपलब्धि है।  

पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान मलकीत सिंह उर्फ किट्टा निवासी गाँव भैणी और हरदीप सिंह उर्फ मामा निवासी गाँव आकलिया जलाल जि़ला बठिंडा के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और यह दोनों पंजाब पुलिस को कई जघन्य अपराधों के मामलों में वांछित हैं।  पुलिस ने इनके कब्ज़े से सात पिस्तौल (छह .32 बोर और एक .30 बोर) समेत गोला-बारूद और ए.एस.आई रैंक की पुलिस वर्दी भी बरामद की है। इसके साथ ही पुलिस द्वारा उनका मोटरसाईकल भी ज़ब्त किया गया है, जिसका प्रयोग कर वह भागने की कोशिश कर रहे थे।  

यह सफलता एजीटीएफ द्वारा अमृतसर के भकना गाँव में पुलिस मुठभेड़ के दौरान पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के दो कातिलों को मार गिराए जाने के कुछ दिन बाद हासिल हुई है। गौरतलब है कि गोल्डी बराड़, जो इस समय कनाडा में रह रहा है, सिद्धू मूसेवाला कत्ल कांड का मास्टरमाइंड है।  इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गोल्डी बराड़ के दो साथियों द्वारा बड़ी संख्या में हथियार लेकर मोटरसाईकल पर राज्य से फऱार होने की कोशिश के बारे में विश्वसनीय सूचना मिलने पर ए.जी.टी.एफ ने बठिंडा पुलिस के साथ मिलकर गाँव पथराला की लिंक रोड पर नाकाबंदी कर दोनों को काबू किया है।  

उन्होंने बताया कि प्राथमिक जाँच से पता लगा है कि गिरफ़्तार आरोपियों ने गोल्डी बराड़ के निर्देशों पर जैसलमेर में राजस्थान के गैंगस्टर कैलाश मंजू के कत्ल की असफल कोशिश की थी, जब वह ज़मानत पर बाहर आया था।  इसके अलावा डीजीपी ने बताया कि गिरफ़्तार व्यक्तियों ने गैंगस्टर सुक्खा दुनेके के तीन साथियों डागर, फतेह नगर और कौंसल चौधरी को भी तब मारने की असफल कोशिश की थी, जब नकोदर पुलिस ने कबड्डी खिलाड़ी सन्दीप नंगल अंबिया कत्ल मामले में उनको प्रोडक्शन वॉरंट पर लाया गया था।  

गिरफ़्तार किए गए इन दो व्यक्तियों के सिद्धू मूसेवाला कत्ल केस से संबंधों के बारे में डीजीपी ने कहा कि पुलिस इस पक्ष से भी जांच कर रही है।  गौरतलब है कि एफआईआर नं. 111 तारीख़ 25 जुलाई 2022 को आम्र्स एक्ट की धारा 25 (1) ए/54/ 59 के अंतर्गत थाना संगत बठिंडा में दर्ज की गई है और एफ.आई.आर में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 171 को भी शामिल किया गया है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Bathinda Police , Bathinda , Gangster Goldy Brar , Anti Gangster Task Force , AGTF , Anmol Bishnoi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD