Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

ओम प्रकाश राजभर की चिंता भाजपा को करनी चाहिए, मुझे नहीं : अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, Lucknow, Uttar Pradesh, Suheldev Bhartiya Samaj Party, SBSP, Om Prakash Rajbhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कन्नौज , 26 Jul 2022

Last updated on: Jul 26, 2022, 00:00 IST

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और उनके नेताओं द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली शब्दावली की चिंता भाजपा को करनी चाहिए। अखिलेश ने आगे कहा, "मैं प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ बुरे शब्द बोलने के बाद उनका सामना नहीं कर सकता। 

साथ ही, मैं उस भाषा का उपयोग नहीं कर सकता जो वह (राजभर) इस्तेमाल करते हैं।"सपा प्रमुख ने आगे कहा कि उनकी पार्टी केवल उन पार्टियों के साथ चुनाव लड़ेगी जो आने वाले महीनों में साथ रहेंगी। निजी दौरे पर कन्नौज आए अखिलेश ने संवाददाताओं से कहा, "पिछले पांच साल बीत गए और काम करने का तरीका दिखाता है कि भाजपा सरकार ऐसे ही चलेगी। 

लोग शिकायत कर रहे हैं कि इस सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ा है। एक तरफ उद्योगपतियों को फायदा हो रहा है, दूसरी तरफ आम आदमी दूध उत्पादों के लिए टैक्स दे रहा है।"अखिलेश ने कहा कि अगर भगवान शिव का कोई भक्त दूध चढ़ाना चाहता है तो उस प्रसाद पर भी जीएसटी देना होगा। उन्होंने कहा, "सावधानी से दूध चढ़ाएं, नहीं तो टैक्स के कारण जेल हो सकती है।

"अखिलेश ने आगे कहा, "कैंसर के मरीजों की संख्या पूरे राज्य में बढ़ रही है। भाजपा सरकार के पास इसके लिए कोई व्यवस्था नहीं है। सरकार लोगों के हित में नहीं, बल्कि सिर्फ अपने फायदे के लिए काम कर रही है।"उन्होंने कहा कि कन्नौज में सपा सरकार के तहत एक अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल तैयार किया गया था, लेकिन मौजूदा राज्य सरकार इसे अभी तक शुरू नहीं कर पाई है। 

लोग अपनी जान गंवा रहे हैं, क्योंकि यूपी सरकार के पास कैंसर रोग के इलाज की कोई व्यवस्था नहीं है। अखिलेश ने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बड़े-बड़े गड्ढे नजर आ रहे हैं, इसके निर्माण के नाम पर लूट हुई है, एकमुश्त डकैती हुई है। कोई कल्पना कर सकता है कि देश के प्रधानमंत्री ने जिस परियोजना का उद्घाटन किया था, वह पहली बारिश भी सहा नहीं सकी।

"अखिलेश ने सवाल किया, "इस एक्सप्रेसवे पर यात्रियों की सुविधा के लिए कोई काम नहीं किया गया है। कहीं शौचालय नहीं है, जरूरत पड़ने पर कोई कहां जाएगा? एक्सप्रेसवे को चालू कर दिया गया है, लेकिन सुविधाएं और पेट्रोल पंप अभी तक स्थापित नहीं किए गए हैं।"

 

Tags: Akhilesh Yadav , Samajwadi Party , Lucknow , Uttar Pradesh , Suheldev Bhartiya Samaj Party , SBSP , Om Prakash Rajbhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD