Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत

 

बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के 3 नेताओं की गोली मारकर हत्या, 1 आरोपी गिरफ्तार

Crime News, Crime News India, West Bengal, Kolkata, Trinamool Congress Leaders, Shot Dead
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 09 Jul 2022

Last updated on: Jul 09, 2022, 00:00 IST

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग शहर में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के तीन नेताओं की हत्या के मामले में आरोपी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। बरुईपुर जिला पुलिस की एक टीम ने खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार देर रात आरोपी आफताफुद्दीन को उसके ठिकाने से गिरफ्तार किया। 

हालांकि शुक्रवार को दर्ज एफआईआर में नामित छह आरोपियों में अफताफुद्दीन का नाम शामिल नहीं है, लेकिन वह कई संदिग्धों में से एक है। जांच के दौरान, आफताफुद्दीन ने खुलासा किया कि उसने हमलावरों को तृणमूल नेताओं के दिनचर्या के बारे में सूचना दी थी। 

तीनों नेता 21 जुलाई को आगामी तृणमूल कांग्रेस के वार्षिक शहीद दिवस कार्यक्रम की तैयारी बैठक में शामिल होने जा रहे थे। हालांकि, मामले का मुख्य संदिग्ध रफीकुल और हत्या में सीधे तौर पर शामिल अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। आफताफुद्दीन को शनिवार को जिला अदालत में पेश किया जाएगा। 

पुलिस आगे की पूछताछ के लिए उसकी हिरासत की मांग करेगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गुरुवार को चार हमलावर दो मोटरसाइकिलों पर आए और टीएमसी नेताओं का रास्ता रोका। पहले उन्होंने नेताओं को पास से गोली मारी और फिर उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। 

मारे गए टीएमसी नेताओं के नाम स्वप्न मांझी, भूतनाथ प्रमाणिक और झंटू हलदर है। स्वप्न मांझी पंचायत सदस्य थे। वहीं भूतनाथ प्रमाणिक और झंटू हलदर दोनों स्थानीय तृणमूल कांग्रेस बूथ अध्यक्ष थे।

 

Tags: Crime News , Crime News India , West Bengal , Kolkata , Trinamool Congress Leaders , Shot Dead

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD