Monday, 29 April 2024

 

 

खास खबरें PEC ने जॉइंट रीसर्च और अकादमिक सहयोग के लिए श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू), कटरा, जम्मू के साथ MoU किया साइन ''यह आनंद, हर्ष और उल्लास का अवसर है'' : प्रोफेसर (डॉ.) बलदेव सेतिया, निदेशक पीईसी रति गलानी: इंडियन एंटरटेनमेंट की ट्रेलब्लेज़र को विजनरी लीडर्स ऑफ भारत 2024 पुरस्कार से सम्मानित किया गया 'हीरामंडी' के विशेष प्रीमियर में एक करोड़ की पोशाक पहनी उर्वशी रौतेला ने फ़िल्म 'टिप्पसी' के हरियाणवी किरदार में कायनात अरोड़ा ने जमाया रंग पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा वाट्सऐप चैनल जारी कई बाधाओं के बावजूद जिला मोगा में सुचारू रूप से चल रही खरीद प्रक्रिया लाहौल स्पीति के लोगों की संस्कृति ईमान बेचने की नहीं : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिसार लोकसभा सीट से लड़े 7 चुनावों में जय प्रकाश 3 बार अलग अलग पार्टियों से निर्वाचित हुए सांसद किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट मतदाता जागरुकता के लिए गुरुग्राम के विकास सदन में वोटर्स पार्क का मुख्य सचिव ने किया शुभारंभ हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने गुरूग्राम में 67 वीं एसजीएफाई नेशनल बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप (अंडर 17) का किया शुभारंभ देश ने मन बना लिया है कि मोदी को ही लाना है : जयराम ठाकुर ‘‘लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की लहर नहीं, सुनामी चल रही है’’- पूर्व गृह मंत्री अनिल विज संगरूर आम आदमी पार्टी की राजधानी है और हमेशा रहेगी : भगवंत मान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना से उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए किया चुनाव प्रचार आप नशा नहीं मिटा सकी तो बीजेपी धर्म की राजनीति कर रही : गुरजीत सिंह औजला भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन कंवलजीत सिंह समर्थकों ने किया एनके शर्मा के समर्थन का ऐलान परनीत कौर बताए कांग्रेस में मंत्री रहते हुए किसानों के लिए क्या प्रोजैक्ट लेकर आई :एन.के.शर्मा जिस दिन केंद्र में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, उस दिन भ्रष्टाचार बंद हो जाएगा- भगवंत मान

 

पंजाब का गरीब वंचित समाज आप पार्टी के वायदा खिलाफी के कष्ट व खूंखार पंजे में तड़प रहा है : तरूण चुग

Tarun Chugh, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ , 22 Jul 2022

पंजाब के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं जालंधर के पूर्व मेयर सुरेन्द्र महे ने भाजपा महासचिव  तरूण चुग से  मुलाकात कर पंजाब के वर्तमान हालात की जानकारी दी और गंभीर चिन्ता के विषय राष्ट्रीय नेतृत्व के ध्यान में लाए।  महे ने तरूण चुग को जानकारी देते हुए कहा कि पंजाब में दलित समुदाय के 33 प्रतिशत और ओबीसी के 31 प्रतिशत आबादी के साथ वर्तमान आप की भगवंत मान सरकार द्वारा छल किया जा रहा है। पहले से ही शोषित वंचित इस समाज का और शोषण किया जा रहा है जबकि मौजूदा सरकार इन्हीे के बलबूते सत्ता में आई है।

महे ने बताया कि भगवंतमान की वर्तमान आप सरकार को आए अभी साढ़े तीन महीने भी नहीं हुए कि इन सभी समुदाय का इस सरकार से मोहभंग होने लगा है। स्थिति यह है कि एससी-ओबीसी भाईचारा मौजूदा सरकार के खिलाफ बहुत बड़ी संख्या में लामबंद हो रहा है क्योंकि वह सरकार के कथनी और करनी में अंतर को समझने लगा है। जिस अपेक्षा से इस वर्ग ने आप को समर्थन दिया था उसके एकदम विपरित आप सरकार का रवैया इन्हें रास नहीं आ रहा।

महे ने मुलाकात में बताया कि भगवंत मान सरकार की नई एक्साइज पॉलिसी एससी ओबीसी के गरीब समुदाय के एकदम खिलाफ है। पूरे पंजाब में शराब के पाउच का सस्ते दामों पर देर रात तक बिक्री एससी समुदाय के युवकों में नशे की आदत डालकर उनके परिवारों के जीवन में जहर घोलने का काम कर रहा है। 

इससे उनकी हालत सुधरने के बजाय दिन प्रतिदिन दयनीय होती जा रही है। शराब की इस नई पालिसी से रोज कमाना रोज खाना की हालत वाले इस समाज की गिरती आर्थिक स्थिति और गिरते स्वास्थ्य से इनकी स्थिति दिन प्रतिदिन बद से बदतर होती जा रही है, आगे न जाने और कितनी विकट स्थिति होगी।

 चुग ने जालंधर कके महापौर महे से कहा कि समाज के दबे कुचले लोगों को हवाई किला दिखाकर आई यह सरकार अपनी सारी नीतियां उनके खिलाफ लाए जा रही है जिसका बुरा असर समाज के हर वर्ग पर दिखना शुरू हो गया है। खासकर एससी और ओबीसी समुदाय पर। जो कि पंजाब से सामाजिक ताने-बाने का एक बड़ा हिस्सा है। एससी समुदाय 33 प्रतिशत और ओबीसी समुदाय 31 प्रतिशत। 

इस तरह पंजाब प्रदेश का 64 प्रतिशत आबादी वर्तमान सरकार के क्रूर खूंखार पंजे में तड़प रहा है।चुग ने आश्वासन दिया कि केन्द्र की श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार व भाजपा गरीब व शोषित वंचितों की लड़ाई लड़ते रहेगी व समानता का वातावरण बनाने के लिए हर सम्भव प्रयास करेगी।

 

Tags: Tarun Chugh , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD