Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

राज्य सरकार किसानों के कल्याण के लिए पूरी तरह वचनबद्ध : कुलदीप सिंह धालीवाल

गन्ना किसानों को 300 करोड़ रुपए के बकाए 3 किश्तों में अदा होंगे

Kuldeep Singh Dhaliwal, Agriculture and Farmers Welfare Minister, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Jul 2022

Last updated on: Jul 22, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के किसानों के कल्याण हेतु हर संभव प्रयास करने के लिए पूर्ण तौर पर वचनबद्ध है क्योंकि किसानी इस राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी है। इसी के अंतर्गत राज्य सरकार का यह संकल्प है कि गन्ना किसानों को निजी मिलों के हाथों परेशान नहीं होने दिया जायेगा। ये विचार पंजाब के कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने आज स्थानीय सेक्टर 35 के म्यूंसिपल भवन में संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं के साथ बातचीत के दौरान प्रकट किये। 

उन्होंने आगे कहा कि निजी गन्ना मिलों के मालिकों के साथ बातचीत करके उनको किसानों की बाकी की अदायगियाँ समय पर करने के लिए कहा जायेगा और ऐसा न होने की सूरत में मिल बंद की जायेगी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में गन्ने की कोई कमी नहीं आने दी जायेगी चाहे सरकार को गन्ना मिलों की ज़िम्मेदारी ख़ुद ही क्यों न संभालनी पड़े। किसान हितैषी पहलकदमियों बारे खुलासा करते हुए मंत्री ने बताया कि जहाँ तक सहकारी मिलों की तरफ गन्ना किसानों के 300 करोड़ रुपए के बकाए का सम्बन्ध है तो यह 3 किश्तों में अदा कर दिया जायेगा। 

इसमें से 100 करोड़ रुपए की पहली किश्त 30 जुलाई तक अदा कर दी जायेगी जबकि 100 करोड़ रुपए की ही दूसरी किश्त 30 अगस्त तक जारी होगी। आखिरी किश्त जोकि 100 करोड़ रुपए की ही होगी, 15 सितम्बर तक जारी होगी। मंत्री ने आगे बताया कि राज्य की गन्ना मिलों को अत्याधुनिक मशीनरी के साथ लैस करना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। इसी श्रृंखला के अंतर्गत बटाला और गुरदासपुर की मिलों में नई मशीनरी स्थापित की जा रही है। 

मंत्री ने आगे बताया कि सफ़ेद मखी के हमले के कारण नरमा पट्टी, जिसमें बरनाला, श्री मुक्तसर साहिब और बठिंडा के इलाके आते हैं, की बर्बाद हुई फ़सल का जायज़ा लेने के लिए सरकार द्वारा गठित टीमों ने हाल ही में 730 स्थानों का दौरा किया और 28 जुलाई को फिर से ये टीमें प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगी। मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि किसानों को नुकसान पहुंचाने के लिए जो कोई भी नकली दवाएँ और कीट-नाशक बेचेगा उसके खि़लाफ़ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। 

उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री ने किसानों के हितों को हमेशा प्राथमिकता दी है और इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री ने आज ही केंद्र सरकार को एक पत्र लिखा है जिसमें केंद्र सरकार द्वारा एम.एस.पी संबंधी गठित की गई समिति में पंजाब को स्थान न दिए जाने का विरोध किया गया है। कृषि मंत्री ने यह भी भरोसा दिया कि किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज मामलों को वापस लेने और शहीद हुए किसानों के वारिसों को नौकरी देने का मुद्दा वह पूरे ज़ोर-शोर के साथ मुख्यमंत्री के समक्ष उठाएंगे। ऋण माफी बारे उन्होंने कहा कि यह मुद्दा केंद्र सरकार के समक्ष बड़े ही प्रभावशाली ढंग से उठाया जायेगा। 

मंत्री ने किसानों से आह्वान किया कि सरकार के साथ सहयोग करके साझे उद्यम स्वरूप प्रकृति की बहुमूल्य देन पानी को बचाने के प्रयास किए जाएँ क्योंकि यह समय की माँग है क्योंकि राज्य में जलस्तर पहले ही बहुत नीचे जा चुका है। इस अवसर पर दूसरों के अलावा विशेष मुख्य सचिव (सहकारिता) रवनीत कौर, अतिरिक्त मुख्य सचिव कृषि और किसान क्ल्याण सरवजीत सिंह और डायरेक्टर कृषि गुरविन्दर सिंह के अलावा बड़ी संख्या में विभाग के अफ़सर और किसान नेता मौजूद थे। 

 

Tags: Kuldeep Singh Dhaliwal , Agriculture and Farmers Welfare Minister , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD