Friday, 02 June 2023

 

 

खास खबरें पंजाब यूनिवर्सिटी की ग्रांटों को लेकर पंजाब-हरियाणा की हुई मीटिंग प्रदेश सरकार जनकल्याण के लिए समर्पित : मुकेश अग्निहोत्री विक्रमादित्य सिंह ने नितिन गडकरी से भेंट की विक्रमादित्य सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की भेंट ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ वीरवार को 91वें दिन जिला हिसार के उकलाना विधानसभा क्षेत्र के गांव बनभोरी, मतलोडा, सरहेडा, खरक पूनिया व बधावड़ पहुंची मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने टूटू में श्री कामनापूर्ण गौशाला का निरीक्षण किया राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने वार्षिक रेडक्रॉस मेले का शुभारम्भ किया गुरमीत सिंह खुडियां ने कृषि, पशुपालन और खाद्य प्रसंस्करण मंत्री का पदभार संभाला मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंचायती ज़मीनों के कब्ज़े छुड़ाने की मुहिम और तेज़ करेंगे: लालजीत सिंह भुल्लर सिपाही के लिए 2 लाख रुपए रिश्वत लेता दुकानदार विजीलेंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू नगर निगम हाउस की जनरल बैठक में शहर वासियों के हित में पास किए गए अलग-अलग प्रस्ताव: मेयर सुरिंदर कुमार खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2023 में एलपीयू के विद्यार्थियों ने अब तक टॉप 11 मैडल जीते पंजाब सरकार लोगों की समस्याओं का पहल के आधार पर कर रही है हल: ब्रम शंकर जिंपा दो करोड़ रिश्वत कांड मामले में चन्नी के बारे में हुए सनसनीख़ेज़ खुलासे, पीडि़त खिलाड़ी आया सामने गेहूं खरीद में संगरूर जिला रहा अग्रणी: लाल चंद कटारूचक ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिलों को सम्मानित किया जरनैल सिंह कत्ल मामला : पंजाब पुलिस एजीटीएफ ने बंबीहा गिरोह के कारकुन गुरवीर गुरी को गिरफ्तार किया; पिस्टल बरामद पंजाब पुलिस ने लारेंस बिश्नोई द्वारा समर्थित जबर वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया; तीन संचालक गिरफ्तार पंजाब पुलिस द्वारा ऑपरेशन क्लीन के तहत नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कारवाई विजीलैंस ब्यूरो ने एआईजी आशीष कपूर को आय से अधिक संपत्ति बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में 43.34 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं समर्पित कीं थाईलैंड ओपन: किरण जॉर्ज ने वर्ल्ड नंबर 9 शि यू की को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया

 

हेमकुंड साहिब की यात्रा फिर शुरू, बारिश के अलर्ट के बाद लगी थी रोक

Religious, Chamoli, Hemkund Sahib, Hemkund Sahib Yatra, Hemkund Sahib Yatra 2022

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चमोली , 21 Jul 2022

सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह की पवित्र तपोस्थली हेमकुंड साहिब की यात्रा बारिश के अलर्ट के चलते अस्थायी तौर पर बंद कर दी गई थी, लेकिन गुरुवार सुबह मौसम साफ होते ही शुरू कर दी गई। फिलहाल, घांघरिया से 450 तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुए हैं। दरअसल, गोविंदघाट और हेमकुंड साहिब में मौसम साफ है। 

जिसे देखते हुए प्रशासन ने हेमकुंड साहिब की यात्रा खोल दी है। बीते रोज घांघरिया मुख्य बाजार के ठीक सामने पहाड़ टूटा था। हालांकि, इसमें किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन एहतियातन यात्रा रोक दी गई थी। मौसम के मिजाज को परखने के लिए सुबह चार बजे से यात्रियों को गोविंदघाट और घांघरिया में रोका गया था, लेकिन सवेरा होने पर मौसम साफ नजर आया। 

हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा प्रबंधन ने प्रशासन से अनुमति लेकर यात्रा शुरू करवा दी है। वहीं, गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह यात्रा शुरू होते ही हेमकुंड साहिब धाम के लिए गोविंदघाट से 535 तीर्थयात्री घांघरिया के लिए रवाना हुए। जबकि, घांघरिया से 450 तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुए। 

उन्होंने बताया कि हेमकुंड साहिब मार्ग सुचारू है। बीते 22 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट खुले थे। इससे पहले भी जब बर्फबारी हुई थी, तब यात्रा रोकी गई थी। हेमकुंड साहिब में सिखों के दसवें और अंतिम गुरु, गुरु गोविंद सिंह ने तपस्या की थी। हेमकुंड साहिब विश्वभर में सबसे ऊंचाई पर स्थित गुरुद्वारा है, जो समुद्र तल से 15,225 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। 

इस पावन स्थल के पास हिंदू धर्म का भी एक प्रमुख मंदिर है, जो हेमकुंड साहिब की बर्फिली वादियों व हेमकुंड झील के तट पर बसा लक्ष्मण मंदिर है, जो लोकपाल मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। हिमालय की गोद में बसे हेमकुंड साहिब में हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। हेमकुंड साहिब चारों ओर से पथरीले पहाड़ और बर्फ से ढकी चोटियों के बीच बसा है। 

यहां का सफर काफी मुश्किल है। हेमकुंड साहिब जाने के लिए श्रद्धालुओं को बफीर्ले रास्ते से होकर जाना पड़ता है।

 

Tags: Religious , Chamoli , Hemkund Sahib , Hemkund Sahib Yatra , Hemkund Sahib Yatra 2022

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD