Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अब हिजाब पर देश में बवाल: NEET परीक्षा में कहा गया- बुर्का, हिजाब उतारो, वर्ना कैंची से काटेंगे

Maharashtra में NEET की परीक्षा के दौरान मुस्लिम छात्राओं से बदसलूकी, Burqa-Hijab उतरवाए

NEET, NEET Exam Dispute, NEET UG 2022 Controversy, NEET Exam Hijab, NEET Exam Hijab Row, NEET Exam Hijab News
Listen to this article

5 Dariya News

वाशिम , 19 Jul 2022

Last updated on: Jul 19, 2022, 00:00 IST

Nupur Sharma विवाद अभी थमा नहीं है कि महाराष्ट्र में हिजाब को लेकर हंगामा हो गया है। मुस्लिम छात्राओं ने आरोप लगाया है कि NEET की परीक्षा के दौरान उनके हिजाब और बुर्के को उतरवा लिया गया। इन छात्राओं के परिजनों ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवा ली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार NEET की परीक्षा के लिए कुल 6 केंद्र बनाए गए थे। बुर्का और हिजाब उतरवाने की घटना मातोश्री शांताबाई गोटे कालेज में हुई। छात्राओं ने कहा कि वहां तैनात कर्मियों ने उनके साथ दु‌र्व्यवहार किया। इस दौरान कर्मियों ने बुर्का और हिजाब को उतारकर नहीं रखने पर इसे कैंची से काटने की धमकी भी दी थी।

छात्राओं ने आरोप लगाया कि हमें बुरी तरह धमकाया गया और कहा गया कि चुप चाप बिर्का और हिजाब उतारों वर्ना कैंसे से कांट देंगे और पेपर नहीं देने देंगे। शिकायत करने वाली एक छात्रा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कालेज प्रशासन ने पहले उन्हें बुर्का और हिजाब पहनकर अंदर जाने की अनुमति दे दी थी। बाद में इसे उतारने का निर्देश दे दिया।  हमने जांच करने के बाद अंदर जाने की अनुमति मांगी, लेकिन वहां तैनात कर्मियों ने उनके साथ गलत व्यवहार किया। 

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में दो मुस्लिम छात्राओं ने पुलिस से संपर्क किया है। पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक, छात्राओं की जांच में शामिल स्टाफ ने बुर्का-हिजाब को स्वेच्छा से नहीं हटाने पर काटने की धमकी दी। स्टाफ ने भी उनके साथ बहस की। उन्हें इस कदर डराया गया कि वो इसे उतारने के लिए मजबूर हो गई थी।

 

Tags: NEET , NEET Exam Dispute , NEET UG 2022 Controversy , NEET Exam Hijab , NEET Exam Hijab Row , NEET Exam Hijab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD