Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार

 

75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शुरू किया जाएगा राष्ट्रव्यापी अभियान- हर घर तिरंगा

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Azadi Ka Amrit Mahotsav, 75th Anniversary of Indian Independence, 75th years of Independence
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 17 Jul 2022

Last updated on: Jul 17, 2022, 00:00 IST

आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोगों को अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक राष्ट्रव्यापी अभियान हर घर तिरंगा शुरू किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के उप राज्यपालों और मुख्यमंत्रियों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए यह बात कही।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय ध्वज समूचे राष्ट्र के लिए राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है और राष्ट्र के लोगों को राष्ट्रीय ध्वज का पूरा सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह पहल लोगों को अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करेगी, जिससे लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना का संचार होगा।

जय राम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के अन्तर्गत 13 से 15 अगस्त तक हर घर, राजकीय, निजी, औद्योगिक और शैक्षणिक भवनों में तिरंगा फहराने के लिए हर संभव प्रयास करेगा।मुख्यमंत्री के साथ इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुभासीष पन्डा, सचिव भाषा कला एवं संस्कृति राकेश कंवर, निदेशक ग्रामीण विकास रुगवेद ठाकुर, निदेशक भाषा कला एवं संस्कृति डॉ. पंकज ललित आदि उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Azadi Ka Amrit Mahotsav , 75th Anniversary of Indian Independence , 75th years of Independence

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD