Friday, 10 May 2024

 

 

खास खबरें ओबराय के प्रयासों से तरनतारन जिले के युवक का शव भारत पहुंचा लोकसभा चुनाव एवं विस उपचुनाव बेईमानी और ईमानदारी के बीच एक जंगः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू चंडीगढ़ में भी आम आदमी पार्टी हुई मजबूत, अकाली दल बादल को लगा बड़ा झटका! सनौर निर्वाचन क्षेत्र ने हमेशा हमारे परिवार को पूरा समर्थन दिया है - प्रणीत कौर भगवंत मान ने लुधियाना लोकसभा से आप उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए जगराओं में किया चुनाव प्रचार भगवंत मान ने शाहकोट में जालंधर से उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, कहा - धोखेबाजों को जालंधर की जनता जवाब देगी केंद्र में अगली सरकार AAP के समर्थन से बनेगी : मीत हेयर विजय इंदर सिंगला ने पंजाब और अपने निर्वाचन क्षेत्र आनंदपुर साहिब के लिए एक उज्जवल भविष्य का वादा किया लोकसभा के गैरहाजिर रहने वाले को वोट मांगने का अधिकार नहीं:एन.के.शर्मा अकाली दल छोड़ भाजपा में शामिल हुए मंडलाध्यक्ष एवं दर्जनों कार्यकर्ता वार्ड 13 के कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश पिनाणा अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल किसानों के सवाल कहां उठाए, वो बताएं आप नेता : गुरजीत सिंह औजला मोदी ने किसानों, जवानों को विफल किया : प्रताप सिंह बाजवा कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अपने चुनाव प्रचार को दी गति कांग्रेस ने हर नए स्नातक को पहली नौकरी की गारंटी का वादा किया : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग तख्त श्री केसगढ़ साहिब और माता नैना देवी मंदिर में नतमस्तक हो डा. सुभाष शर्मा ने शुरू किया चुनावी अभियान राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारम्भ किया पंजाब पुलिस ने अंतर-राज्यीय हथियार तस्करी रैकेट का किया पर्दाफाश; 6 पिस्तौलों समेत 2 व्यक्ति काबू राजभवन में मनाया गया विश्व रेडक्रॉस दिवस बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (बिमटेक) के 36वें दीक्षांत समारोह का गरिमापूर्ण आयोजन व्यय पर्यवेक्षक द्वारा चंडीगढ़ में आम चुनाव की तैयारियों की समीक्षा

 

PM मोदी के दौरे से पहले कानपुर में फिर माहौल बिगड़ा- राहुल पर जानलेवा हमला, सड़कों पर उतरे लोग

Kanpur में फिर हिंसा हुई है, आज PM Narendra Modi पूरा दिन कानपुर में ही रहेंगे। माहौल बिगाड़ने की हो सकती है साजिश

 Narendra Modi Kanpur Visit, Kanpur On Alert, PM Kanpur Visit, Kanpur On Alert, Kanpur Police On Alert
Listen to this article

5 Dariya News

कानपुर , 16 Jul 2022

Kanupur से फिर आज एक बुरी खबर आ रही है। प्रधानमंत्री Narendra Modi के यूपी दौरे से पहले माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है। बिल्हौर पंतनगर में शुक्रवार रात 11 बजे राहुल पर जानलेवा हमला किया गया। खबर है कि हमला करने वाले दूसरे समुदाय के थे। हमले के बाद इलाके में अशांन्ति का माहौल है,  युवक के समर्थन में तमाम लोग सड़क पर उतर आए है। जय श्री राम के नारे लगाए जा रहे है।

गांव को माहौल बिगड़ने के बाद वहां PAC को तैनात कर दिया गया है। पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा और मंडलायुक्त राजशेखर घायल युवक को देखने हैलट अस्पताल पहुंचे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस मामले में 60 से ज्यादा लोगों पर FIR दर्ज कर दी गई है, वहीं 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

खबर है कि हमले के दौरान Rahul के साथ उनके भाई प्रथम भी थे। प्रथम उस हमले के चश्मदीद है। उन्होंने बताया,  हम एक दुकान पर फास्ट-फूड खाने गए थे। इसके बाद हम दोनों घर लौट रहे थे। डॉ. रहमान के घर के सामने पहुंचे ही थे कि पीछे से बाइक पर कुछ लड़के आए। विवाद हुआ। घेरने वालों में शादाब, मो. जैद, कासिम खां, दानिश खां, हाशिम खां, तामिल खां, जाहिद खां, कामिल खां, दाउद खां, शहनवाज खां, अरबाज खां, शोहेल खां, बाबू खां, आसिफ खां हसीम कुरैशी समेत अन्य थे। इसके बाद मारपीट करने के साथ ही तलवार और चापड़ से हमला कर दिया। मैं तो जान बचाकर किसी तरह भाग निकला। लेकिन हमलावरों ने राहुल को घायल कर दिया।

कुछ देर में माहौल बिगड़ने लगा। 50 से 60 लोग सड़क पर निकल आए। उनके हाथ में लाठी-डंडे थे। जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे। गांव में सांप्रदायिक माहौल खराब होने लगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि PM Narendra Modi बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करने के लिए जालौन आ रहे हैं। कानपुर में चकेरी एयरपोर्ट पर चेंज ओवर होगा। यानी दिल्ली से विमान चकेरी एयरपोर्ट पर लैंड होगा। फिर यहां से वे सेना के हेलिकॉप्टर से जालौन जाएंगे।

इससे पहले 3 जून को कानपुर के यतीमखाना से हिंसा भड़की थी। उस दिन राष्ट्रपति Ram Nath Kovind और पीएम नरेंद्र मोदी कानपुर के परौंख गांव में मौजूद थे, जोकि घटनास्थल से सिर्फ 60 किमी पर था। इस गांव से निकलकर राष्ट्रपति और पीएम को यतीमखाना से सिर्फ डेढ़ किमी दूर पहुंचना था। जांच में सामने आया था कि ये हिंसा साजिशन हुई थी। अब देखना ये है कि बिल्हौर पंतनगर के घटना भी साजिशन है या नहीं।

 

Tags: Narendra Modi Kanpur Visit , Kanpur On Alert , PM Kanpur Visit , Kanpur On Alert , Kanpur Police On Alert

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD