Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नशों के विरुद्ध निर्णायक जंग: पंजाब पुलिस की सूचना पर अब मुम्बई के नहवा शेवा बंदरगाह से 73 किलो हैरोइन बरामद

पंजाब और महाराष्ट्र पुलिस द्वारा बेहतर तालमेल के साथ चलाए गए ऑपरेशन के उपरांत की गई बरामदगी, इस बरामदगी से पंजाब पुलिस ने 72 घंटों से भी कम समय में कुल 148 किलोग्राम हैरोइन की बरामद

Crime News World, Police, Crime News, Punjab Police, Maharashtra Police, Director General of Police, DGP Punjab Gaurav Yadav,  Anti Drug Mission
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 15 Jul 2022

Last updated on: Jul 15, 2022, 00:00 IST

नशों के विरुद्ध जारी जंग के दौरान पंजाब पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुम्बई के नहावा शेवा बंदरगाह में एक कंटेनर से लगभग 73 किलोग्राम हैरोइन की एक और बड़ी खेप बरामद की गई है। डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज यहाँ बताया कि यूएई से हैरोइन की तस्करी सम्बन्धी मिली ख़ुफिय़ा जानकारी मिलने के उपरांत पंजाब पुलिस और महाराष्ट्र पुलिस की टीमों द्वारा साझे तौर पर कार्यवाही की गई।  

पंजाब पुलिस द्वारा यह बड़ी खेप गुजरात के मुन्द्रा बंदरगाह पर एक कंटेनर से 75 किलोग्राम हैरोइन बरामद करने के 72 घंटों से भी कम समय में बरामद की गई है। इस बरामदगी के साथ पंजाब पुलिस ने तीन दिनों के अंदर कुल 148 किलो हैरोइन बरामद की है।  डीजीपी ने कहा कि दिल्ली स्थित आयातक ‘नन्दनी ट्रेडर्स’ द्वारा आयात किए गए सफ़ेद संगमरमर की टाईलों वाले कंटेनर के दरवाज़े के बॉर्डर में नशीले पदार्थों को छुपाकर रखा गया था। 

इस नशीले पदार्थ को छिपाने के उपरांत मुलजि़मों ने दरवाज़े के बॉर्डर को बहुत सावधानी से वेल्ड करके इसको दोबारा पेंट किया।  डीजीपी गौरव यादव ने इस बरामदगी को पंजाब पुलिस की एक और उपलब्धि करार देते हुए कहा कि यह बरामदगी नशों के विरुद्ध चल रही मुहिम की निरंतरता में की गई है। उन्होंने कहा कि नशों के विरुद्ध यह जंग जारी रहेगी।  

और विवरणों का खुलासा करते हुए उन्होंने कहा कि सूचना मिलने के उपरांत पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सैल (एस.एस.ओ.सी.) एस.ए.एस. नगर ने तुरंत एक पुलिस टीम को मुम्बई भेजा और नहवा शेवा बंदरगाह पर तैनात कर दिया।  डीजीपी ने कहा कि महाराष्ट्र पुलिस द्वारा उचित प्रक्रिया और दस्तावेज़ों की पालना करने के बाद कंटेनर को खोला गया, जिससे 73 किलोग्राम हैरोइन की बड़ी खेप बरामद हुई। उन्होंने कहा कि पुलिस अगले-पिछले संबंधों का पता लगाने के लिए अगली जांच कर रही है।  जि़क्रयोग्य है कि महाराष्ट्र पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की सम्बन्धित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।  

 

Tags: Crime News World , Police , Crime News , Punjab Police , Maharashtra Police , Director General of Police , DGP Punjab Gaurav Yadav , Anti Drug Mission

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD