Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की

 

श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के मीरी-पीरी दिवस को समर्पित शस्त्र मार्च 16 जुलाई को

नई दाना मंडी से शुरू होकर गुरु नानक मिशन चौक पर संपन्न होगा मार्च

Major Amit Sarin, Additional Deputy Commissioner General, Punjab Admin, Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 14 Jul 2022

Last updated on: Jul 14, 2022, 00:00 IST

छठे पातशाह श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के मीरी-पीरी दिवस को समर्पित 16 जुलाई को शहर में खालसाई शस्त्र मार्च का आयोजन किया जा रहा है, जिसके लिए जिला प्रशासन की तरफ से आवश्यक प्रबंध किए जा रहे है। सिख तालमेल कमेटी और अन्य धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (ज) मेजर अमित सरीन के साथ मार्च संबंधी की जा रही व्यवस्थाओं की के बारे बैठक की । 

प्रतिनिधियों ने बताया कि यह मार्च 16 जुलाई को दोपहर करीब 3 बजे नई दाना मंडी से शुरू होकर वर्कशॉप चौक, पटेल चौक, ज्योति चौक, के बाद नकोदर चौक से जाते हुए गुरु नानक मिशन चौक पर खत्म होगा। बैठक के दौरान डीसीपी (सिटी) जगमोहन सिंह ने कहा कि शस्त्र मार्च के रूट और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। 

मेजर अमित सरीन ने सिविल सर्जन जालंधर को नगर कीर्तन के दौरान मैडीकल सहायता और एम्बुलेंस आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से शस्त्र मार्च के मार्ग में पड़ने वाले स्थानों पर साफ-सफाई व सजावट के आवश्यक प्रबंध करने को आग्रह कहा। अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर ने धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों की मांग के अनुसार पानी के टैंकर और अस्थाई शौचालय आदि की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर सिविल एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के अलावा गुरुद्वारा नौवी पातशाही श्री गुरु तेग बहादुर की प्रबंधन समिति, भाई कन्हैया जी सेवक दल, गुरुद्वारा शहीद बचितर सिंह प्रबंधक समिति, गुरुद्वारा सिंह सभा प्रबंधक समिति दकोहा, एन.जी.ओ. आगाज के सदस्यों के अलावा माई भागो सेवा सोसाइटी, इंटरनेशनल सिख कौसिल, गुरुद्वारा कृष्णा नगर प्रबंधक समिति के सदस्यों के अलावा रंजीत सिंह राणा, बलबीर सिंह बिटू, अमरजीत सिंह किशनपुरा उपस्थित थे।

 

Tags: Major Amit Sarin , Additional Deputy Commissioner General , Punjab Admin , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD