Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हमीरपुर जिला के भोरंज विधानसभा क्षेत्र में 90 करोड़ रुपये लागत की 23 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए

भोरंज में राज्य विद्युत बोर्ड का मण्डल, समीरपुर में जल शक्ति विभाग का उप-मण्डल व भोरंज में सब जज कोर्ट खोलने की घोषणा की

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Kanjian, Bhoranj Assembly Constituency, Hamirpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोरंज (हमीरपुर) , 13 Jul 2022

Last updated on: Jul 13, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला हमीरपुर की भोरंज विधानसभा क्षेत्र के कंज्याण में लगभग 90 करोड़ रुपये लागत की 23 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने कंज्याण में जनसभा को सम्बोधित करते हुए भोरंज में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड का मण्डल और समीरपुर में जल शक्ति विभाग का उप-मण्डल खोलने, भोरंज में सब जज कोर्ट खोलने, भोरंज में सैनिक विश्राम गृह खोलने, पंजोट में नया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भरेड़ी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्तरोन्नत करने, राजकीय उच्च विद्यालय लदरौर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने, राजकीय माध्यमिक पाठशाला खतरवार्ड, नगरोटा गजियां तथा जोर कोटा को राजकीय उच्च पाठशाला में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। 

उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमरोह में विज्ञान और वाणिज्य कक्षाएं तथा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुकड़ में वाणिज्य कक्षाएं आरम्भ करने की घोषणा की। उन्होंने डेरा परोल में खेल छात्रावास खोलने की भी घोषणा की। उन्होंने बालवनी और टिक्कर में खाद्यान्न गोदाम खोलने की घोषणा की। उन्होंने बराड़ में आयुर्वेदिक औषधालय तथा कराह में स्वास्थ्य उप-केन्द्र खोलने की घोषणा की। उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न सम्पर्क मार्गों के निर्माण के लिए 50 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आरोग्य पशुधन योजना के अन्तर्गत आने वाले बाहन्वीं, टिक्करी मिन्हासा, यान्वी, दयोग, बगवाड़ा, लदरौर और अमन में स्थित पशु औषधालयों को सभी अपेक्षित मापदण्ड पूर्ण होने की स्थिति में नियमित औषधालय में परिवर्तित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में ओपन ज़िम स्थापित करने के लिए हर सम्भव सहायता प्रदान की जाएगी। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि भोरंज विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान उन्होंने 90 करोड़ रुपये लागत की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए हैं। यह दर्शाता है कि वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में इस क्षेत्र का चहंुमुखी विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं ने विकास के मामले में इस क्षेत्र की पूरी तरह से अनदेखी की और अब यह नेता क्षेत्र में हो रहे समग्र विकास को पचा नहीं पा रहे हैं।

जय राम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेसी नेता विकास के मामले में प्रदेश की जनता के गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अपार स्नेह से प्रदेश को बहुत लाभ हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को 800 करोड़ रुपये की विशेष सहायता प्रदान करने के अलावा प्रधानमंत्री ने केन्द्र की सभी परियोजनाओं के लिए वित्तपोषण के 90ः10 के औसत को बहाल कर प्रदेश के विशेष श्रेणी के दर्जे को बहाल किया है। 

इसके अतिरिक्त, वर्तमान राज्य सरकार के चार वर्षों का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मण्डी में आयोजित समारोह के दौरान प्रधानमंत्री ने 10 हजार करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज वैश्विक नेता के रूप में उभरे हैं, जबकि कांग्रेस पार्टी से सम्बन्ध रखने वाले प्रधानमंत्री वैश्विक मंचों पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने में विफल रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश में कुछ कांग्रेसी नेता अपना आपा खो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग इन नेताओं को समय आने पर मुंहतोड़ जवाब देंगे। उन्होंने कांग्रेसी नेताओं पर प्रदेश के हितांे की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे आगामी विधानसभा चुनावों में सत्ता में आने के सपने देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेसी नेताओं के लुभावने वादों के बहकावे में नहीं आएगी।

बेरोजगारी के लिए पिछली कांग्रेस सरकार की खराब नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने युवाओं को रिकॉर्ड रोज़गार के अवसर उपलब्ध करवाए हैं। उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में चिटों पर रोज़गार दिया जाता था, जबकि वर्तमान राज्य सरकार भर्ती प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित कर रही है।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Kanjian , Bhoranj Assembly Constituency , Hamirpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD