Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

जानिए मोदी, नेहरू, इंदिरा जिनकी पुरे देश ने सुनी वे खुद किसकी सुनते थे, कौन ने इनके गुरु

गुरु गुरु पूर्णिमा के मौके पर प्रधानमंत्रियों से लेकर देश के सबसे बड़े सूबे के मुख्‍यमंत्री के गुरुओं के बारे में जानिए की आखिरकार उनके गुरु कौन थे।

Guru Purnima, Guru Purnima 2022, Guru Purnima 2022 Date, Narendra Modi, Yogi Adityanath, Atal Bihari Vajpayee, Jawaharlal Nehru, Indira Gandhi, Guru Of Political Leaders
Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Jul 2022

Last updated on: Jul 13, 2022, 00:00 IST

आज हम आपको गुरु गुरु पूर्णिमा के मौके पर बातएंगे की जिनकी पुरे भारत ने सुनी आखिरकार वह किसकी सुनते थे जैसे  नरेंद्र मोदी के गुरु कोण थे, योगी आदित्यनाथ ने किससे दीक्षा ली थी जवाहरलाल नेहरू ने किससे राजनीति का ककहरा सीखा? आदि को कवर करेंगे-

1 नरेंद्र मोदी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने रामकृष्ण मठ और मिशन के अध्यक्ष आत्मस्थानंद जी महाराज को गुरु माना था। 2017 में जब आत्मस्थानंद का निधन हुआ तो मोदी ने बेहद भावुक संदेश पोस्‍ट किया था। मोदी ने लिखा था कि 'मेरी जिंदगी के सबसे महत्पूर्ण समय उनके साथ रहा।'

2 योगी आदित्यनाथ 

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री और गोरक्षनाथ मंदिर के पीठाधीश्वर योगी आदित्‍यनाथ (Yogi Adityanath) के गुरु महंत अवैद्यनाथ थे,इन्होंने योगी को दीक्षा दी थी।  योगी से पहले अवैद्यनाथ ही गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर रहे। अवैद्यनाथ ने ही योगी को दीक्षा दी थी। उन्‍हीं के आदेश पर योगी ने 1998 में गोरखपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीते। 12 सितंबर 2014 को महंत अवैद्यनाथ का निधन हो गया था।

3 अटल बिहारी वाजपेयी

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) पर राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ के दूसरे सरसंघचालक माधव सदाशिव गोलवलकर का गहरा प्रभाव था। अटल ने दीनदयाल उपाध्‍याय, श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी से भी राजनीति और लोकसेवा की शिक्षा ली।

4 पंडित जवाहरलाल नेहरू

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू (Pt. Jawaharlal Nehru) को पिता मोतीलाल से राजनीति विरासत में मिली थी। हालांकि, उनके वास्‍तविक राजनीतिक गुरु रहे। गांधी ने बाद में नेहरू को अपना राजनीतिक उत्‍तराधिकारी भी घोषित किया।

5 इंदिरा गाँधी 

इंदिरा गाँधी (Indira Gandhi) को योग सिखाने वाले गुरु का नाम धीरेंद्र ब्रह्मचारी था धीरेंद्र ब्रह्मचारी ने 60s, 70s के देश की बड़ी-बड़ी हस्तियों को योग सिखाया। वह पहले तीन मूर्ति भवन में इंदिरा गांधी को योग की बारीकियां समझाते थे। बाद के दौर में वह इंदिरा गांधी के सलाहकार की भूमिका में आ गए थे। वह लगभग रोज ही इंदिरा गांधी को योग करवाने जाते थे। उनके शिष्य बाल मुकुंद भी 1 सफदरजंग रोड जाते थे।

 

Tags: Guru Purnima , Guru Purnima 2022 , Guru Purnima 2022 Date , Narendra Modi , Yogi Adityanath , Atal Bihari Vajpayee , Jawaharlal Nehru , Indira Gandhi , Guru Of Political Leaders

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD