Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

तेलंगाना के CM का वार: बोले- मोदी से कमजोर PM आज तक नहीं देखा, वो विश्व गुरू नहीं विष गुरू है

तेलंगाना के मुख्यमंत्री K Chandrashekhar Rao ने PM Narendra Modi को Nupur Sharma विवाद पर घेरा, दे दिया विवादित बयान

K Chandrashekhar Rao , K Chandrashekhar Rao Target Modi , K Chandrashekhar Rao Comment , K Chandrashekhar Rao Latest News , K Chandrashekhar Rao On Narendra Modi
Listen to this article

5 Dariya News

हैदराबाद , 11 Jul 2022

Last updated on: Jul 11, 2022, 00:00 IST

Nupur Sharma विवाद ने विपक्षी पार्टियों को बीजेपी सरकार को घेरने का पूरा मौका दिया है। अब नुपुर शर्मा पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री K Chandrashekhar Rao का बयान सामने आया है। उन्होंने बीजेपी और पीएम Narendra Modi पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नुपुर शर्मा ने बकवास की और हमारे प्रतिनिधियों और राजदूतों को दूसरे देशों से माफी मांगनी पड़ी। गलती भाजपा करे तो माफी पूरा देश क्यों मांगे?

इस दौरान जोश में आकर  K Chandrashekhar Rao ने PM Narendra Modi पर विवादित टिप्पणी भी कर दी। उन्होंने PM मोदी पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि  400 रुपये का सिलिंडर 1200 रुपये में दे रहे हैं इनके पास इस बात का जवाब नहीं है। भारत के इतिहास में इतना कमजोर प्रधानमंत्री कभी नहीं देखा। ये लोकतंत्र है या षड्यंत्र तंत्र। मोदी विश्व गुरू नहीं विष गुरू हैं। 

राव यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा- मोदी सरकार को जाना चाहिए और गैर-बीजेपी सरकार को इसकी जगह लेनी होगी। भारत को गैर-भाजपा डबल इंजन सरकार की जरूरत है। बीजेपी अब अहंकारी हो गई है। इन गद्दारों, राक्षसों और तानाशाह लोगों से देश को बचाना होगा। इंदिरा गांधी ने तो बोलकर इमरजेंसी लगाई थी। लेकिन आज देश में अघोषित आपातकाल है। इससे बुरा समय भला भारत के लिए और क्या होगा?

राव हमला जारी रखते हुए आगे कहते हैं बीजेपी वाले ये सरकार चला रहे हैं या गुंडागर्दी कर रहे हैं। आप जज को भी डराएंगे, मुख्यमंत्री को भी डराएंगे। देश में क्या हो रहा है जनता उसका जवाब मांग रही है। जनता  को जवाब दो। राव ने रूपये की गिरती दशा को लेकर भी पीएम मोदी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा किसी भी प्रधानमंत्री के समय में इतना रुपया नहीं गिरा, जितना मोदी जी के समय गिर रहा है।

राव ने Nupur Sharma पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नुपुर ने जो भी बयान दिया था वो एक दम बकवास बात थी। जज ने नुपुर को जो फटकार लगाई उसके लिए जजों की प्रशंसा होनी चाहिए। ऐसे जज को मैं सैल्यूट करता हूं। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस परदीवाला, मैं आपको सलाम करता हूं। भारत को बचाना है तो ऐसी भावना का होना बहुत जरूरी है। क्यों कि देश को ऐसे गद्दारों और तानाशाहों से बचाना होगा।

 

Tags: K Chandrashekhar Rao , K Chandrashekhar Rao Target Modi , K Chandrashekhar Rao Comment , K Chandrashekhar Rao Latest News , K Chandrashekhar Rao On Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD