Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

कंडी नहर (तलवाड़ा-बलाचौर) प्रोजैक्ट सम्बन्धी किसान जत्थेबंदियों की मांग को तकनीकी स्तर पर विचारा जायेगा

किसान जत्थेबंदियों द्वारा प्रोजैक्ट से सम्बन्धित मसलों पर कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर ज़िम्पा के साथ मुलाकात

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Hoshiarpur, Talwara, Balachaur, Tanda Jasbir Singh Raja Gill
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 Jul 2022

Last updated on: Jul 05, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार किसान जत्थेबंदियों की माँग को तकनीकी स्तर पर विचार कर कंडी नहर (तलवाड़ा-बलाचौर) प्रोजैक्ट को मुकम्मल करेगी। पंजाब के कंडी क्षेत्र के बरानी क्षेत्रफल को सिंचाई सहूलतें प्रदान करने के लिए बनाए जा रहे कंडी नहर (तलवाड़ा-बलाचौर) प्रोजैक्ट से सम्बन्धित कुछ मसलों पर इलाके की किसान जत्थेबंदियों के सदस्यों ने आज कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर ज़िम्पा के साथ मुलाकात की।

किसानों की माँग को तकनीकी स्तर पर विचारने का भरोसा देते हुये कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर ज़िम्पा ने कहा कि पंजाब सरकार की यह प्राथमिकता है कि पंजाब से सम्बन्धित मसले जन हितों को ध्यान में रख कर किये जाएँ। उन्होंने बताया कि कंडी नहर मुकेरियाँ हाइडल चैनल से निकल कर पहाड़ियों के साथ-साथ बलाचौर तक आती है। उन्होंने बताया कि इस नहर का निर्माण दो चरणों में कंडी क्षेत्र के बरानी रकबे को सिंचाई सहूलतें प्रदान करने के लिए किया गया था। 

उन्होंने बताया कि यह नहर होशियारपुर जिले के 215 गाँवों के 19867 हेक्टेयर रकबे को सिंचाई सहूलतें प्रदान कर रही है। उन्होंने बताया कि कंडी नहर स्टेज-2 लगभग 60 किलोमीटर से लगभग 130 किलोमीटर जिसका होशियारपुर से बलाचौर तक निर्माण किया गया है, होशियारपुर ज़िले के 146 गाँवों के 16270 हैक्कटेयर बरानी रकबे और ज़िला शहीद भगत सिंह नगर के 72 गाँवों के 13257 हेक्टेयर बरानी रकबे को सिंचाई सहूलतें प्रदान करती है।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पुराने निर्माण और बीतते समय के साथ कंडी स्टेज- 1 की लाइनिंग डैमेज हो गई थी, जिस कारण पानी का रसाव बढ़ने से और केनाल का पूरे सामर्थ्य के साथ न चलने से समकालीन सरकार की तरफ से कंडी कनाल की पुरानी लाइनिंग तोड़ कर एच. डी. पी. ई. फिल्म के साथ नयी कंक्रीट लाइनिंग करने का फ़ैसला लिया गया था। उन्होंने बताया कि कंडी नहर की कंक्रीट रीलाईनिंग के स्टेज-1 का काम आर. डी. 0 से लगभग 32 किलोमीटर तक मुकम्मल हो चुका है। 

इस नहर की आर. डी. 32 किलोमीटर से लगभग 47 किलोमीटर तक काम प्रगति अधीन है।ज़िक्रयोग्य है कि इस काम को कंडी नहर के साथ लगते गाँवों के निवासियों की तरफ से रोक दिया गया है और उनकी तरफ से माँग की गई है कि कंडी नहर के बैड में कंक्रीट लाइनिंग न की जाये। उनका तर्क यह है कि यदि विभाग की तरफ से बैड की कंक्रीट लाइनिंग की जाती है और एच. डी. पी. ई. फिल्म पाई जाती है तो इससे पानी की रीचाजिंग बंद हो जायेगी और भूजल का स्तर और नीचे चला जायेगा, जिससे भविष्य में गाँवों में पानी की दिक्कत आ जायेगी।

श्री ज़िम्पा ने कहा कि कुदरती संसाधन पानी की ज़रूरत हर क्षेत्र में अपेक्षित है, वह चाहे खेती हो, उद्योग हों या मनुष्य हों। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार नये बनाऐ जाने वाले प्रोजेक्टों और पुराने चल रहे प्रोजेक्टों को तकनीकी स्तर पर विचार कर फ़ैसले करेगी। उन्होंने कहा कि इन फ़ैसलों में इलाके/क्षेत्रों की ज़रूरतों और हितों का विशेष ध्यान रखा जायेगा।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Hoshiarpur , Talwara , Balachaur , Tanda Jasbir Singh Raja Gill

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD