Sunday, 14 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

क्रिप्टो लेंडिंग प्लेटफॉर्म सेल्सियस ने 150 कर्मचारियों को निकाला

Cryptocurrency, Bitcoin, Ethereum, Crypto Investors, Crypto, Digital Coin
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Jul 2022

Last updated on: Jul 04, 2022, 00:00 IST

अमेरिकी इजरायली क्रिप्टोकरेंसी लेंडिंग प्लेटफॉर्म सेल्सियस ने अपने 150 कर्मचारियों को निकाल दिया है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिप्टो बाजार मंदी के दौर से गुजर रहा है, जिसे देखते हुए सेल्सियस ने अपने एक चौथाई कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इसने पिछले महीने 'अत्यधिक खराब बाजार परिदृश्य' का हवाला देते हुए क्रिप्टो की सभी निकासी पर भी रोक लगा दी थी। 

इजराइली मीडिया कंपनी कैल्कलिस्ट के अनुसार सेल्सियस ने एक ब्लॉगपोस्ट में लिखा, "हम जितनी जल्दी हो सके तरलता और संचालन को स्थिर करने के लिए काम कर रहे हैं। हम इस चुनौतीपूर्ण समय में पूरे समुदाय और सभी ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए काम कर रहे हैं।"सेल्सियस ने गत साल के अंत में 75 करोड़ डॉलर की फंडिंग जुटाई थी। 

कंपनी का वेल्यूएशन उस वक्त तीन अरब डॉलर था। अमेरिकी-इजरायल कंपनी ने इस साल मई तक 8.2 अरब डॉलर मूल्य के ऋण संसाधित किए थे और इसके पास 11.8 अरब डॉलर की परिसंपत्ति थी। पिछले महीने क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज वॉल्ड ने अपने लगभग 30 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी का निर्णय लिया था। 

सिंगापुर स्थित क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बाईबिट ने 2,000 कर्मचारियों की छंटनी की है। कॉइनबेस, जेमिनी, क्रिप्टो डॉट कॉम और अन्य क्रिप्टो एक्सचेंज ने भी कर्मचारियों की छंटनी की घोषणाएं की हैं।

 

Tags: Cryptocurrency , Bitcoin , Ethereum , Crypto Investors , Crypto , Digital Coin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD