Friday, 17 May 2024

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने होशियारपुर से आप उम्मीदवार डा. राजकुमार चब्बेवाल के लिए किया प्रचार विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थान स्थापित होंगे अमृतसर में स्थापित : गुरजीत सिंह औजला शिअद को लगा एक और झटका! होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र में आप को मिली बढ़त राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान के दौरान आर्थिक उत्थान और किसानों के समर्थन का वादा किया मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्गने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन व्यय बैठक की पंजाब की प्रगति के रास्ते में बढ़ती अपराध दर और ड्रग माफिया बड़ा रोड़ा : विजय इंदर सिंगला जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वाति मालीवाल प्रकरण में मनीष तिवारी की चुप्पी कांग्रेस के न्याय की खोल रही है पोल-संजय टंडन पंजाब के हितों की रक्षा के लिए भाजपा जरूरी: अरविंद खन्ना गुरजीत औजला ने लोपोके में विशाल जनसमूह को संबोधित किया पंजाब के आतंकवाद पीडि़तों का मुद्दा संसद में उठाऊंगा : डॉ सुभाष शर्मा लोकसभा चुनाव में मेरी जीत का मुख्य आधार बनेगा पटियाला वासियों का भरोसाः परनीत कौर मुख्यमंत्री बताएं कि उनकी सरकार नहरी पटवारियों को यह दिखाने के लिए काल्पनिक एंट्रियां करने को क्यों मजबूर कर रही कि नहर का पानी पंजाब के सभी खेतों में पहुंच रहा हैःशिरोमणी अकाली दल विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जन जागरण भाजपा की देन : कंगना रंनौत एक महीने से भी कम समय में किसानों का कर्ज माफ हो जाएगा : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने अमृतसर में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ की मीटिंग प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की अम्बाला शहर रैली से पहला ही चुनाव लड़ रही बंतो कटारिया के हौसले बुलंद निर्दलीय उम्मीदवार शकील मुहम्मद ने इंडिया अलायंस के उम्मीदवार मनीष तिवारी के समर्थन में नामांकन पत्र वापस लिया हीरामंडी के वीडियो सॉन्ग "मासूम दिल है मेरा" के रिलीज पर ऋचा चड्ढा भावुक होकर बोलीं सात करोड़ का है उर्वशी रौतेला का कान्स कस्टम गाउन अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने भगवान श्री वाल्मीकि तीर्थ मंदिर में नतमस्तक होकर पंजाब की शांति और समृद्धि के लिए की प्रार्थना

 

चितकारा यूनिवर्सिटी ने भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम के अग्रणी समीर गुगलानी को डी.लिट से सम्मानित किया

Chitkara University, Banur, Rajpura, Dr. Ashok K Chitkara,Chitkara Business School, Dr. Madhu Chitkara
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बनूड , 03 Jul 2022

चितकारा यूनिवर्सिटी ने सुपरमॉर्फियस के संस्थापक समीर गुगलानी व्यापार, स्टार्टअप समुदाय और मानवता में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए  डॉक्टर ऑफ लिटरेचर की उपाधि से सम्मानित किया।  सुपरमॉर्फियस  700  से ज्यादा   सदस्यों   का एक  कम्युनिटी  ड्रिवन सीड इनवेस्टमेंट प्लेटफार्म  हैं जिसमें 65 से ज्यादा इन्वेस्टमेंट के  पोर्टफोलियो हैं। 

समीर गुगलानी यूनिवर्सिटी के 17वें दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई । इस दीक्षांत  समारोह  में चितकारा बिजनेस स्कूल के स्नातक बैच के 400 से अधिक छात्रों को डिग्रियां दी गई जिसमें फाइनेंस व बेकिंग, इनवेस्टमेंट बैंकिंग, मार्केटिंग एचआर  बिजनेस  एनालिटिक हैल्थकेयर मैनेजमेंट के छात्र शामिल  थे। 

समीर गुगलानी भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम में अग्रणियों  में से एक हैं, जिन्होंने दो  दशकों से  भी कम समय  में स्टार्टअप्स को बदल दिया है उन्होंने स्टार्टअप कम्युनिटी  के लिए दुनिया भर में सहयोगी और सहायक सामुदायिक वातावरण का  निर्माण  किया ताकि  वे आगे तरक्की कर सकें। उन्होंने यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. अशोक के चितकारा  और  प्रो चांसलर, डॉ. मधु चितकारा,से डिग्री प्राप्त की।  

अपने प्रेरक संबोधन में 2022 की स्नातक कक्षा को संबोधित करते हुए, गुगलानी ने युवाओं के साथ अपनी यात्रा और अनुभव साझा किए  उन्होंने, उन्हें खुद पर विश्वास करने और अपनी आकांक्षाओं का  समर्पण और जुनून के साथ  बेझिझक पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

अपने सम्मान  को  विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा, "मॉर्फियस और सुपरमॉर्फियस कम्युनिटी की तरफ  से  मैं इस सम्मान को स्वीकार करता हूं"।   चितकारा यूनिवर्सिटी स्टार्टअप्स व इनोवेशंस  के अपने प्यार के लिए जानी जाती है यह उनकी ओर से एक और अद्भुत इशारा है।" 

समीर गुगलानी को तालियों की गड़गड़ाहट के बीच बधाई देते हुए चितकारा  यूनिवर्सिटी के  प्रो चांसलर   डॉ. मधु चितकारा, ने कहा  कि यूनिवर्सिटी ने  गुगलानी  के उनके  विजन. इऩोवेशंस के प्रति उनके जुनून  व  परिवर्तन लाने के लिए  उनकी ड्राइव और  व्यवसाय,  स्टार्टअप समुदाय में अनुकरणीय योगदान  को स्वीकृत किया है।  

डॉ चितकारा ने कहा, "एक लीडर  के रूप में, समीर गुगलानी ने न केवल स्टार्टअप में योगदान दिया है   बल्कि  वह कई लोगों के लिए एक आदर्श भी बन गए हैं। छात्र आज ऐसे लीडर्स  को देखते हैं और उनके जैसा बनने की ख्वाहिश रखते हैं।" 

 

Tags: Chitkara University , Banur , Rajpura , Dr. Ashok K Chitkara , Chitkara Business School , Dr. Madhu Chitkara

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD