Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राहुल गांधी के वायनाड कार्यालय पर हमले के खिलाफ इंडियन यूथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

Protest, Agitation, Demonstration, Strike, Congress, Indian Youth Congress, Rahul Gandhi, Wayanad Office
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Jun 2022

Last updated on: Jun 25, 2022, 00:00 IST

कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के वायनाड कार्यालय पर हमले के खिलाफ इंडियन यूथ कांग्रेस ने शनिवार को राजधानी में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि एसएफआई के गुंडों द्वारा हुये इस तरह का हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हाथो में बैनर-पोस्टर लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। 

कार्यकर्ताओं ने हमलावरों पर जल्द सख्त कार्रवाई करने की भी मांग उठाई है। हालंकी इस प्रदर्शन के चलते दिल्ली स्थित सीपीआई (एम ) के कार्यालय के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था पुलिस द्वारा लगाई गई, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने कहा कि, एसएफआई के गुंडे राहुल गांधी जी के कार्यालय पर हमला कर सकते हैं, लेकिन उनके विचारों के स्तंभों को नहीं हिला सकते। 

अगर कोई एक आदमी है जो तानाशाही के खिलाफ लड़ता है, उसका नाम राहुल गांधी है। केरल में अराजकता की पूरी स्थिति है, केरल की वामपंथी राजनीति का उग्रवाद खुले में दिखाई पड़ रहा है। आज यहां तक प्रशन उठ रहा है कि क्यों केरल के मुख्यमंत्री इस तरह की गुंडागर्दी को बढ़ावा दे रहे हैं? कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराने के दौरान कहा, केरल में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। 

केरल की वर्तमान सरकार भाजपा से अलग नहीं है, वायनाड में कार्यालय पर गुंडों द्वारा किए गए हमले की कड़ी निंदा करते हैं। कई घोटालों में भ्रष्टाचार के आरोपों का जवाब देने के बजाय, सीएम पिनाराई विजयन हिंसा को बढ़ावा दे रहे हैं, जो की अत्यंत ही निंदनीय है।

 

Tags: Protest , Agitation , Demonstration , Strike , Congress , Indian Youth Congress , Rahul Gandhi , Wayanad Office

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD