माता के इस मंदिर में आरती के समय लगती है भालुओं की लाइन.. प्रसाद खाकर वापस चले जाते हैं

Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

माता के इस मंदिर में आरती के समय लगती है भालुओं की लाइन.. प्रसाद खाकर वापस चले जाते हैं

Chandi Mata Temple , Chandi Mandir , Chandi Godess , Religious , Temple , Chhattisgarh , Chhattisgarh Temple
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

छत्तीसगढ़ , 24 Jun 2022

Last updated on: Jun 24, 2022, 00:00 IST

छत्तीसगढ़: आज हम आपको ऐसे मंदिर के बारे में बताने वाले हैं जिसका ज़िक्र शायद ही आपने कभी सुना होगा या कही पढ़ा होगा। भारत में वैसे तो कई चमत्कारी और रहस्यमयी मंदिर है जो अपने आप में काफी प्रसिद्ध है लेकिन आपको बता दें कि भारत के छत्तीसगढ़ में एक ऐसा अद्भुत मंदिर है जिसे देखकर लोग अचंभित रह जाते हैं। आइए जानें छत्तीसगढ़ के इस अनोखे मंदिर के बारे में जहां माता की आरती के समय देखने को मिलता है एक अनोखा नजारा।

चंडी माता का है ये मंदिर  

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के घुंचापाली गांव में विराजमान है माता चंडी का ये अद्भुत मंदिर जिसकी स्थापना 150 साल पहले की गई थी मंदिर के पुजारी बताते हैं कि इस मंदिर में स्‍थापित मां चंडी की प्रतिमा स्‍वयंभू है। यहीं नहीं पहाड़ों में स्थित इस मंदिर का निर्माण कई बार किया गया है। इस मंदिर की प्रतिमा पिछले कई सालों से आज के मुकाबले बढ़ती जा रही है।

ये भी पढ़ें: Hindu Temple:भारत के 5 चमत्कारी मंदिर, जहां विराजमान हैं साक्षात भगवान, कोई खाली हाथ नहीं लौटता

जलती है मनोकामना कि जयोति 

इस मंदिर में एक ज्योति कक्ष है जहाँ पर दिन रात ये ज्योति जलती है इसे मनोकामना ज्योति कहा जाता है। माना जाता है कि इस माता के मंदिर आने वाले सभी श्रद्धालुओं कि हर मनोकामना पूरी होती है।

आरती होते ही लगती है भालुओं की लाइन 

चंडी माता मंदि में जैसे ही शाम की आरती शुरू होती है। वहां पर भालुओं का आना शुरू हो जाता है। पंडित बताते हैं कि पास के जंगल से बहुत से भालू मंदिर में आकर शांति से बैठ जाते हैं। इसके बाद जैसे ही प्रसाद मिलते ही वह प्रसाद लेकर वापस चले जाते हैं। इस बारे में मंदिर के पुजारी बताते हैं की आजतक यहाँ आए  भालुओं ने कभी किसी को नुकसान नहीं पहुँचाया है। लेकिन ये भालू आरती के समय कैसे और क्‍यों पहुंच जाते हैं? इस बारे में फिलहाल अभी तक कुछ नहीं कहा जा सका है। बहरहाल पंडित बताते हैं कि ये भालू मां के भक्त हैं और माता की आरती और पूजा में शामिल होने आते हैं।

 

Tags: Chandi Mata Temple , Chandi Mandir , Chandi Godess , Religious , Temple , Chhattisgarh , Chhattisgarh Temple

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD