Tuesday, 21 May 2024

 

 

खास खबरें रवनीत सिंह बिट्टू के बेबुनियाद आरोपों पर वड़िंग ने किया पलटवार पंजाब में बेहतर कानून व्यवस्था बहाल करना पहली प्राथमिकता : विजय इंदर सिंगला पंजाब में लगातार मजबूत हो रही आम आदमी पार्टी, विपक्षी पार्टियों के कई बड़े नेता आप में हुए शामिल महिलाओँ के सम्मान से कोई समझौता नहीं करती भाजपा : जय इंद्र कौर आम आदमी पार्टी ढाई सालों में एक भी वायदे को नहीं कर सकी पूरा : परनीत कौर यूटी के लिए कांग्रेस-आप के घोषणा पत्र ने दोनों पार्टियों के पंजाब विरोधी चेहरे को बेनकाब कर दिया: सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल की अगली सरकार नदियों के किनारे की जमीन पर खेती करने वाले सभी बार्डर वाले किसानों को जमीन का अधिकार देगी: सरदार सुखबीर सिंह बादल किसानों को धान उगाने के लिए नहीं जलाना पड़ेगा डीजल: मीत हेयर कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन स्कीम होगी बहाल : गुरजीत सिंह औजला राजा वड़िंग को गिल और आत्म नगर में मिला जोरदार समर्थन; कांग्रेस की उपलब्धियों को गिनाया पत्रकारों, युवाओं और महिलाओं के लिए कांग्रेस का बड़ा वादा : सप्पल की भारत के लिए साहसी योजना मैं प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि से आया हूं,चंडीगढ़ को जय श्रीराम मजीठा में कांग्रेस को मिला जबरदस्त प्यार पंजाब में कानून व्यवस्था जीरो,योगी से ट्रेनिंग लें भगवंत मान : डा. सुभाष शर्मा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही भारत विकसित हो सकता है:अरविंद खन्ना सी-विजिल ऐप पर प्राप्त 27 शिकायतों का सौ मिनट के भीतर निपटारा: डी.सी कांगड़ा हेमराज बैरवा अमृतसर से छीने एम्स को लाया जाएगा वापिस एलपीयू के फैशन स्टूडेंट ने गुड़गांव में लाइफस्टाइल वीक में अपना कलेक्शन प्रदर्शित किया जनता की ताकत को चुनौती दे रहे जय रामः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने नशा मुक्त भारत अभियान का किया शुभारम्भ चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव लड़े रवि सिंह अपनी टीम समेत आप में हुए शामिल

 

महाराष्ट्र संकट के लिए भाजपा जिम्मेदार, गैर भाजपा सरकार को अस्थिर करने में जुटी रहती है : तेजस्वी यादव

Tejaswi Yadav, Tejashwi Yadav, Patna, Rashtriya Janata Dal, Bihar, RJD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 24 Jun 2022

महाराष्ट्र की सियासत में मचे उथल-पुथल को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जिम्मेदार बताते हुए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और राज्य के पूर्व उपमुख्यमत्री तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को कहा कि जहां भी गैर भाजपा सरकार होती है वहां भाजपा सरकार को चैन से नहीं रहने देती, किसी भी तरह से तोड़ मोड़ कर भाजपा उसे अस्थिर करने में जुटी रहती है। 

पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए तेजस्वी ने कहा कि महाराष्ट्र में भी ऐसा ही हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहती है कि सरकार चलेगी तो उसी की चलेगी नहीं तो नहीं चलेगी। यह तो तानाशाही है। न्होंने का कि बिहार में लोगों ने भाजपा को नकार दिया था, लेकिन नीतीश कुमार पर दबाव बनाकर सरकार बना ली गई। 

अग्निपथ योजना के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि छात्रों की मांग जायज है। उन्होंने कहा कि आखिर चार साल बाद अग्निवीर कहां जाएंगे। उन्होंने सरकार द्वारा अग्निवीरों के संबंध में की जा रही घोषणाओं को भी झूठ करार दिया। तेजस्वी ने कहा कि भाजपा और जदयू की सरकार ने देश और राज्य केा बर्बाद कर दिया। जो वादे किए गए थे, वे पूरा हो गए क्या। 

उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना का विरोध होना चाहिए लेकिन शंतिपूर्व होना चाहिए। उल्लेखनीय है कि सेना भर्ती के लिए प्रारंभ की गई योजना अग्निपथ का ऐसे तो कई स्थानों पर विरोध किया गया लेकिन सबसे अधिक हिंसा बिहार में हुई।

 

Tags: Tejaswi Yadav , Tejashwi Yadav , Patna , Rashtriya Janata Dal , Bihar , RJD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD