Saturday, 23 September 2023

 

 

खास खबरें केजरीवाल और भगवंत मान की नीतियों से प्रभावित होकर ही आम आदमी पार्टी में हुआ शामिल : अरुण नारंग जमीन को लेकर कलयुगी बेटे ने मां और बुआ को बुरी तरह पीटा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अनाडेल व्यू बिल्डिंग का शिलान्यास किया नेवा तकनीक से वैधानिक प्रक्रियाएं आम लोगों तक आसानी के साथ पहुँचेंगी: संधवां मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब पुलिस की कार्यकुशलता में और विस्तार करने के लिए आरटीफिशल इंटेलिजेंस की शमूलियत का ऐलान सदन में झूठ बोलकर सरकार ज़मीनी हक़ीक़त को बदल नहीं सकती हैं : जयराम ठाकुर पंजाब के ग्रामीण ज़मीन मालिकों को और सशक्त बनाने के लिए मास्टर ट्रेनर पूरी तरह तैयार उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया अंशदान टीबी, एचआईवी उन्मूलन के लिए युवाओं ने लगाई दौड़ एलपीयू द्वारा भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के रिटेल आउटलेट डीलरों को ट्रेनिंग अभय सिंह चौटाला ने रैली स्थल पर पहुंच तैयारियों का लिया जायजा लाइट्स, कैमरा, बिज़नेस: 6 बॉलीवुड अभिनेत्रियाँ जो सिल्वर स्क्रीन से परे बिज़नेस में भी चमकीं रयात बाहरा युनिवर्सिटी में अैमी विरक ने हिट्ट गीतों के साथ किया विद्यार्थियों का मनोरंजन कोरोना कर्मियों से मिले जयराम ठाकुर, कर्मी बोले लोगों के पास शिमला आने का किराया भी नहीं है मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा नेवा एप्लीकेशन की शुरुआत, अब से कागज़-रहित होगा विधान सभा का कामकाज पंजाब विधान सभा का समूचा कामकाज पूर्ण तौर पर डिजिटल और पेपरलेस तरीके से होगाः स्पीकर कुलतार सिंह संधवां मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा लोगों के साथ सीधा संबंध बढ़ाने के लिए नये WhatsApp चैनल की शुरुआत WhatsApp चैनल के लिंक पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने डाक्टर से 1 लाख रुपए रिश्वत लेने के दोष में पत्रकार निर्भय सिंह को किया गिरफ़्तार हरजोत सिंह बैंस के अथक प्रयत्नों स्वरूप नंगल में भारी जाम की समस्या से मिली राहत शेखर खनिजो और रीम शेख का नया गीत 'तेरा ही नशा' बना दर्शकों के लिए लव ऐन्थम तकनीकी शिक्षा विभाग, पंजाब द्वारा 9 नये आधुनिक कोर्सों की शुरुआत : हरजोत सिंह बैंस

 

नीतीश कुमार ने की खरीफ महाभियान की शुरूआत, प्रचार रथों को किया रवाना

Nitish Kumar, Patna, Bihar, Janata Dal United, Chief Minister of Bihar, Tejaswi Yadav, Tejashwi Yadav, Rashtriya Janata Dal, RJD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 24 May 2023

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को खरीफ महाभियान-2023 का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस खरीफ महाभियान के तहत 36 प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर सभी जिलों के लिये रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने खरीफ महाभियान-2023 कार्यक्रम के विभिन्न आयामों से संबंधित एक पुस्तिका का भी विमोचन किया ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन प्रचार रथों के माध्यम से किसानों को खरीफ फसलों की तकनीकी जानकारी एवं खरीफ मौसम में कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति जागरूकता, मौसम के अनुकूल कृषि कार्यक्रम से संबंधित जानकारी, जैविक खेती के लिए प्रोत्साहन, सात निश्चय पार्ट-2 के तहत हर खेत तक सिंचाई का पानी कार्यक्रम का भी प्रचार-प्रसार किया जाएगा ।

कार्यक्रम की शुरूआत में सामान्य प्रशासन सह कृषि विभाग के प्रधान सचिव डॉ बी राजेन्दर ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Nitish Kumar , Patna , Bihar , Janata Dal United , Chief Minister of Bihar , Tejaswi Yadav , Tejashwi Yadav , Rashtriya Janata Dal , RJD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD