Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

पंजाब विधानसभा में मूसेवाला समेत दिवगंत हस्तियों को दी गई श्रद्धांजलि

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Punjab, Chief Minister, Sidhu Moosewala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Jun 2022

Last updated on: Jun 24, 2022, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को विधानसभा का नेतृत्व करते हुए प्रसिद्ध हस्तियों, स्वतंत्रता सेनानियों, राजनीतिक नेताओं और दिवगंत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि अर्पित की। बजट सत्र के पहले दिन सदन में पूर्व मंत्रियों हरदीपिंदर सिंह बादल और जत्थेदार तोता सिंह के अलावा पूर्व विधायकों सुखदेव सिंह सुखलाधी और शिंगारा राम सहुंगरा को श्रद्धांजलि दी गई। 

इनके अलावा, विधानसभा में स्वतंत्रता सेनानियों तारा सिंह, स्वर्ण सिंह, करोड़ा सिंह और सुखराज सिंह संधावालिया को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जिन्होंने देश को ब्रिटिश साम्राज्यवाद के चंगुल से मुक्त कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सदन ने पर्वतारोही गुरचरण सिंह भंगू को भी श्रद्धांजलि दी। 1965 में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने के लिए भंगू को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

वहीं एथलीट हरि चंद भी अर्जुन पुरस्कार विजेता थे। उन्हें भी श्रद्धांजलि दी गई। सदन ने प्रसिद्ध पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला को भी श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने संगीत और मनोरंजन के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई थी। श्रद्धांजलि के दौरान सम्मान के प्रतीक के रूप में दो मिनट का मौन रखा गया।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Punjab , Chief Minister , Sidhu Moosewala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD