कौन है बलविंदर सिंह जटाणा? जिसका जिक्र Sidhu Moose Wala ने अपने SYL गाने में किया..

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

कौन है बलविंदर सिंह जटाणा? जिसका जिक्र Sidhu Moose Wala ने अपने SYL गाने में किया..

Sidhu Moosewala , Sutlej Yamuna Link , Sutlej Yamuna Link Dispute , SYL , Sutlej Yamuna Link Sidhu Moosewala , Who Was Balwinder Singh Jattana , Balwinder Singh Jattana , Balwinder Singh Jattana SYL , Sidhu Moosewala New Song , Sidhu Moosewala SYL Song , Balwinder Singh Jattana News , Who Is Balwinder Singh Jattana , Sutlej Yamuna Link News
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

23 Jun 2022

Last updated on: Jun 23, 2022, 00:00 IST

Sidhu Moose Wala अकसर आने गानों में 'हजे मुक्या नी' लाइन का इस्तेमाल करते थे। और आज उनके मर जाने के बाद ये बात सच साबित हो रही है। सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, लेकिन सिद्धू जाने के बाद भी काफी गाने ऐसे छोड़ गए हैं जो अभी तक रिलीज नहीं हुए थे। उनमें से एक गाना है SYL. जो कि पिछले कल यानी वीरवार को रिलीज हुआ। रिलीज होते ही इस गाने ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। आधे घंटे के अंदर इस गाने के 1 मिलियन व्यूज हो गए थे। वहीं अब इस गाने को रिलीज हुए करीब 17 घंटे हो चुके हैं, और इस गाने के अब तक 15 मिलियन व्यू हो चुके हैं।

आपको बता दें कि सिद्धू मूसेवाला का ये गाना सतलुज-यमुना लिंक(SYL) नहर पर आधारित है। गाने के जरिए सिद्धू ने नदियों के पानी पर पंजाब के हक का व्याख्यान किया है और ये भी बताया है कि किस प्रकार सिखों को कैद करके जेल में डाला गया था और उन पर जुल्म ढहाए गए थे। इस गाने में सिद्धू मूसेवाला ने Balwinder Singh Jatana का जिक्र किया है। बहुत से लोग ऐसे होंगे जो बलविंदर सिंह जटाणा को शायद नहीं जानते होंगे। सिद्धू मूसेवाला के गाने में  जिक्र होने के बाद सभी जटाणा के बारे में जानना चाहेंगे। तो आइए हम आपको बताते हैं।

सिख कम्युनिटी द्वारा जटाणा को एक हीरो की तरह माना गया है। Sutlej Yamuna Link के विरोध में जटाणा का मुख्य रोल था। जटाणा ने साफ कह दिया था कि वह Sutlej Yamuna Link नहर का पानी हरियाणा  जैसे बाकि राज्यों में नहीं जाने देंगे। वहीं दूसरे शब्दों में कहें तो  बलविंदर सिंह जटाणा खालिस्तानी संगठन बब्बर खालसा से जुड़े थे। जटाना बब्बर की गिनती खालसा मुखी सुखदेव सिंह बब्बर के करीबी दोस्तों में होती थी। इसी वजह से जटाना को पंजाब के मालवा इलाके का लेफ्टिनेंट जनरल बनाया गया। उस समय मालवा क्षेत्र में बब्बर खालसा की गतिविधियां जटाना के कहने पर ही चलती थीं। जटाणा ने 1990 में अपने 3 साथियों के साथ मिलकर चंडीगढ़ में 2 अफसरों की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद अफसर इतने डर गए थे कि कोई भी SYL के काम में हाथ डालने को तैयार नहीं हुआ। जिस वजह से उस वक्त पंजाब में सतलुज-यमुना लिंक नहर का काम वहीं रुक गया था।

ये भी पढ़ें- Who Was Balwinder Singh Jattana, A Name Mentioned In Sidhu Moosewala’s SYL Song?

SYL का मलबत है Satluj-Yamuna-Link Canal, 214 किमी लंबी इस नहर का निर्माण किया जाना था, जिसमें से 122 किमी पंजाब में और 92 किमी हरियाणा में था। इस नहर का उद्देश्य पंजाब के पानी को हरियाणा राज्य के साथ बांटना था। सतलुज-यमुना-लिंक नहर का सुझाव पहली बार 1982 में दिया गया था। लेकिन  शिरोमणि अकाली दल ने नहर निर्माण के विरोध में कपूरी मोर्चा के रूप में आंदोलन छेड़ दिया। ये भी कहा जाता है कि इन्हीं घटनाओं ने आगे ऑपरेशन ब्लू स्टार को जन्म दिया।

अब पुलिस जटाणा की तलाश में जुट गई। 30 नवंबर 1991 को पुलिस जटाणा के घर पहुंच गई। जहां जटाणा तो नहीं मिला लेकिन परिवार हाथ लग गया। दावा किया जाता है कि पुलिस ने जटाणा की दादी द्वारकी कौर, चाची जमशेर कौर, बहन मनप्रीत कौर और 5 साल के भांजे सिमरनजीत सिंह को वहीं गोलियों से भून दिया था। जब पुलिस घर पर पहुंची ये सभी घर पर सो रहे थे। पुलिस ने बिना कुछ कहे ही उनपर गोलियां बरसा दी जिससे सबकी मौके पर ही मौत हो गई।

इसके बाद पुलिस जटाणा की तलाश में जुट गई। जटाणा पर 16 लाख का इनाम घोषित कर दिया गया। इसके बाद 4 सितंबर 1991 को जटाणा अपने साथी चरणजीत सिंह चन्ना के साथ साधुगढ़ गांव की तरफ जा रहे थे। दोपहर के वक्त उन्होंने आगे पुलिस का नाका देखा। जिसके बाद वह बगल में स्थित खेतों से भागने लगे। वहां पुलिस ने उन्हें गोली मारकर एनकाउंटर कर दिया।

पंजाब में नहर के निर्माण को रोकने और पंजाब के नदी के पानी को बचाने के लिए आज भी जटाणा की तारीफ होती है। 23 जुलाई 1990 को चंडीगढ़ के सेक्टर 26 में SYL नहर निर्माण को लेकर बैठक हुई। उस दौरान बलबीर सिंह फौजी, जगतार सिंह पंजोला और हरमीत सिंह भाऊवाल के साथ बलविंदर सिंह जट्टाना चंडीगढ़ सेक्टर 26 स्थित SYL प्रोजेक्ट के हेड ऑफिस पहुंचे। यह बताया  जाता है कि बलविंदर जटाना अपने कुछ दोस्तों के साथ बिल्डिंग में घुसे और एम.एस. सीकरी व अवतार औलख ( जो इस SYL प्रोजैक्ट के चीफ इंजीनियर थे) की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद इस प्रोजेक्ट को रोक दिया गया।

 

Tags: Sidhu Moosewala , Sutlej Yamuna Link , Sutlej Yamuna Link Dispute , SYL , Sutlej Yamuna Link Sidhu Moosewala , Who Was Balwinder Singh Jattana , Balwinder Singh Jattana , Balwinder Singh Jattana SYL , Sidhu Moosewala New Song , Sidhu Moosewala SYL Song , Balwinder Singh Jattana News , Who Is Balwinder Singh Jattana , Sutlej Yamuna Link News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD