Afghanistan में भूकंप से भयंकर तबाही: अब तक 255 लोगों की मौत.. अभी और बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

Afghanistan में भूकंप से भयंकर तबाही: अब तक 255 लोगों की मौत.. अभी और बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा

Earthquake in Afghanistan Pakistan, Afghanistan Earthquake News, Afghanistan Earthquake News Hindi, Afghanistan News, Afghanistan News Hindi, Afghanistan News Hindi Earthquake, Pakistan News, Pakistan News Earthquake
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अफ़ग़ानिस्तान , 22 Jun 2022

Last updated on: Jun 22, 2022, 00:00 IST

Afghanistan से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। वहां भूकंप ने भयंकर तबाही मचाई दी है। खबर है कि अब तक 255 लोगों से ज्यादा की मौत हो चुकी है। सही आकंड़ा अभी बताया नहीं जा सकता। ये आंकड़ा बढ़ भी सकता है। क्योंकि काफी लोगों के अभी मलबे में दबे होने की आशंका है। वहीं खबर ये भी है कि अफगानिस्तान के अलावा Pakistan में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। अफगानिस्तान में जो भूकंप आया रिक्टर पैमाने पर उसकी तीव्रता 6.1 मापी गई।

Taliban प्रशासन के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रमुख मोहम्मद नसीम हक्कानी ने इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि भूकंप से सबसे ज्यादा तबाही पक्तिका प्रांत में हुई है, जहां 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है और 250 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। नंगरहार और खोस्त के पूर्वी प्रांतों में भी मौतों की सूचना मिली है और अधिकारी बचाव कार्य में जुट गए हैं। मौतों का सही आकंड़ा अभी बताया नहीं जा सकता। आपकी ये भी बता दें कि भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के खोस्त शहर से करीब 44 किलोमीटर दूर था और 51 किलोमीटर की गहराई में था। ये भूकंप इतना तेज था कि पड़ोसी देश पाकिस्तान के लाहौर, मुल्तान, क्वेटा में भी लोगों को झटके महसूस हुए। इसके अलावा भारत के कुछ इलाकों में भी झटके महसूस किए जाने की खबर है। लेकिन यहां जान-माल की कोई हानि नहीं हुई है।

भूकंप की कितनी तीव्रता होती है खतरनाक

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रिक्टर स्केल पर 2.0 से कम तीव्रता वाले भूकंप को माइक्रो कैटेगरी में रखा जाता है और यदि इस प्रकार के भूकंम आ भी जाते हैं तो इन्हें महसूस नहीं किया जा सकता। इस तरह के 8,000 भूकंप दुनियाभर में रोजाना दर्ज किए जाते हैं। जिनकी लोगों को जानकारी भी नहीं होती। इसी तरह 2.0 से 2.9 तीव्रता वाले भूकंप को माइनर कैटेगरी में रखा जाता है। ऐसे 1,000 भूकंप प्रतिदिन आते हैं इसे भी सामान्य तौर पर हम महसूस नहीं करते। वेरी लाइट कैटेगरी के भूकंप 3.0 से 3.9 तीव्रता वाले होते हैं, जो एक साल में 49,000 बार दर्ज किए जाते हैं।

इन्हें महसूस तो किया जाता है लेकिन शायद ही इनसे कोई नुकसान पहुंचता है।  4.0 से 4.9 की तीव्रता वाले भूकंप थोड़े खतरनाक होते हैं इनके घर हिलते हुए महसूस किए जा सकते हैं। बता दें कि पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने की वजह से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं और जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। इसके बाद नीचे की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है और इस डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।

 

Tags: Earthquake in Afghanistan Pakistan , Afghanistan Earthquake News , Afghanistan Earthquake News Hindi , Afghanistan News , Afghanistan News Hindi , Afghanistan News Hindi Earthquake , Pakistan News , Pakistan News Earthquake

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD