सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी: गोली चलाने वाले 3 शूटर गुजरात से गिरफ्तार

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी: गोली चलाने वाले 3 शूटर गुजरात से गिरफ्तार

Sidhu Moosewala केस में दिल्ली पुलिस ने 6 शूटर्स की पहचान की। 6 हमलावरों ने मूसेवाला पर फायरिंग की थी। पकड़ा गया प्रियवत फौजी शूटर्स के पूरे मॉड्यूल का हेड था।

Crime News Punjab , Crime News , Lawrence Bishnoi , Bishnoi Group , Sachin Bishnoi , Sidhu Moosewala Killed , Sidhu Moosewala Killer , Gangster , Punjab Gangster , Gangster War , Gangster War Punjab , Goldy Brar , Central Bureau Of Investigation , CBI , Sharp Shooter , Sharp Shooter Arrest
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Jun 2022

Last updated on: Jun 20, 2022, 00:00 IST

Sidhu Moosewala हत्याकांड में पुलिस को सबसे बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। मूसेवाला पर गोलियां चलाने वाले 3 शूटर्स को Delhi Police ने गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है। खबर है कि गिरफ्तार किये गए लोगों में मूसेवाला हत्याकांड में शामिल 2 शूटर और ट्रांसपोर्ट उपलब्ध कराने वाला एक शख्स शामिल है। पुलिस को गिरफ्तार शूटरों के पास से बड़ी संख्या में हथियार और विस्फोटक बरामद किया गया है। एक राइफल भी बरामद हुई है जो AK47 जैसी दिखती है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली पुलिस ने 6 शूटर्स की पहचान की। 6 हमलावरों ने मूसेवाला पर फायरिंग की थी। मुख्य आरोपी प्रियव्रत उर्फ फौजी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दो मुख्य शूटरों सहित तीन व्यक्तियों के कब्जे से 8 ग्रेनेड, 3 पिस्तौल और लगभग 50 गोलियों सहित बड़ी संख्या में हथियार और विस्फोटक बरामद हुए। पंजाब के ट्रायल कोर्ट ने हाल ही में सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को 22 जून तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने कोर्ट से 10 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने गैंगस्टर की सात दिन की ही रिमांड को मंजूरी दी थी।

पकड़े गए पहले शूटर का नाम प्रियवत फौजी है। प्रियवत फौजी शूटर्स के पूरे मॉड्यूल का हेड है। मर्डर के समय फौजी गोल्डी बरार के सीधे संपर्क में था। फौजी इससे पहले भी हत्या के 2 मामलों में शामिल रहा है। यह दोनों केस सोनीपत के ही हैं। गिरफ्तार किए गए दूसरे शूटर का नाम कशिश कुलदीप है। 24 साल का कुलदीप हरियाणा के झज्जर जिले के सज्यान पाना गांव का रहने वाला है। इसे भी घटना के पहले फतेहगढ़ के पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज में देखा गया था। तीसरे शूटर का नाम केशव कुमार है। 29 साल का केशव पंजाब के भटिंडा जिले के आवा बस्ती का रहने वाला है। 

गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस की। पुलिस ने बताया कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीम इस मामले पर काम कर रही थी। हमने 6 शूटर्स की पहचान की थी। पुलिस ने आगे बताया कि मर्डर में 2 मॉड्यूल एक्टिव थे। दोनों गोल्डी बरार के संपर्क में थे। एक मॉड्यू के 4 लोग बोलेरो गाड़ी में सवार थे। यह गाड़ी अभी गिरफ्तार किया गया कशिश चला रहा था। इस मॉड्यूल को प्रियवत लीड कर रहा था। इसमें अंकित सिरसा भी बैठा हुआ था।  दूसरा मॉड्यूल कोरोला गाड़ी में सवार था। इस कार को केशव चला रहा था। कोरोला कार ने सिद्धू की कार को ओवरटेक किया था और मनप्रीत मन्नू ने एके-47 से फायरिंग की थी।

 

Tags: Crime News Punjab , Crime News , Lawrence Bishnoi , Bishnoi Group , Sachin Bishnoi , Sidhu Moosewala Killed , Sidhu Moosewala Killer , Gangster , Punjab Gangster , Gangster War , Gangster War Punjab , Goldy Brar , Central Bureau Of Investigation , CBI , Sharp Shooter , Sharp Shooter Arrest

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD