Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

संगरूर उपचुनाव : भ्रष्टाचारी नेताओं का पैसा-संपत्ति जब्त कर खजाने में वापस लाएंगे : सीएम भगवंत मान

25 साल राज की बात करने वाले सुखबीर बादल की तस्वीरें पोस्टरों से गायब - भगवंत मान

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Malerkotla, Barnala, Sangrur, Sangrur By-Election, Gurmail Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मलेरकोटला/बरनाला , 19 Jun 2022

Last updated on: Jun 19, 2022, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी सरकार के तीन महीने के कार्यकाल की खूबियां गिनाते हुए कहा कि हमारी सरकार ने सिर्फ तीन महीने में ऐसे-ऐसे काम करके दिखाया है, जो रिवाईती पार्टियों की सरकार लोगों को बेवकूफ बनाकर वोट लेने के लिए आखिरी के तीन महीनों में करती है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि हमने मात्र तीन महीने में पंजाब से रिश्वतखोरी और कमीशनखोरी पूरी तरह खत्म कर दी है। भ्रष्टाचारियों पर अब कार्रवाई हो रही है और उन्हें पकड़कर जेल भेजा जा रहा है। 

चिटफंड कंपनियों द्वारा लोगों का पैसा ठगे जाने के मामले पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मुनाफाखोर चिंटफंड कंपनियों की संपत्तियों को बेचकर हम ठगी के शिकार हुए परिवारों को एक-एक पैसा लौटाएंगे। किसी भी व्यक्ति को चिन्ता करने की जरुरत नहीं है। पंजाब सरकार आपके साथ है। आम लोगों के दिन-रात की मेहनत का पैसा हम डूबने नहीं देंगे। 

रविवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संगरूर उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी(आप) के उम्मीदवार गुरमेल सिंह घराचों के पक्ष में प्रचार करने यहां पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने आप प्रत्याशी गुरमेल सिंह के साथ मलेरकोटला और मेहला कलां विधानसभा क्षेत्रों में 'रोड शो' किया किया और लोगों से आप उम्मीदवार को जीताने की अपील की। 

मुख्यमंत्री ने मेहलकलां विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों ठिकरीवाला से लेकर रायसर, चन्नणवाल, छीनीवाल कलां, महिल कलां, महिल खुर्द, पंडोरी, कुर्ड़, मनाल, पंजग्राइआं, बापला, कस्बा भराल, संदौड़, खुर्द, शेरगढ़ चीमा, कुठाला, भूदन, सिकंदरपुरा, कैलों, शेरवानी कोट और मलेरकोटला शहर में विभिन्न जगहों पर रोड शो निकाला। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई जगहों पर लोगों को संबोधित भी किया। 

लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मान ने शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और बादल परिवार पर हमला बोला और कहा कि, " सुखबीर बादल 25 साल तक पंजाब पर शासन करने की बात करते थे, अब उनके पास सिर्फ तीन विधायक रह गए हैं। आज चुनाव प्रचार में अकाली दल के पोस्टरों में सुखबीर बादल की तस्वीर भी नहीं है, पूरा बादल परिवार ही गायब है। 

लोगों को धन्यवाद देते हुए मान ने कहा, " पिछले चुनाव में आपने बड़े-बड़े नेताओं का किला ध्वस्त कर दिया और आम आदमी पार्टी के साधारण उम्मीदवारों को जीताया। पंजाब हमेशा से बदवाव का प्रतीक रहा है और आपने हमेशा इसे साबित किया है।मुख्यमंत्री ने भाजपा, कांग्रेस और सिमरनजीत मान पर भी निशाना साधा। 

केन्द्र सरकार की विवादित योजना अग्निपथ पर मान ने भाजपा को लपेटा और कहा कि किसानों-मजदूरों के बाद अब मोदी सरकार नौजवानों के खिलाफ अग्निपथ नाम की यह काली योजना लेकर आई है। देश भर में इसका विरोध हो रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी को नौजवानों के जीवन की कोई परवाह नहीं है। दूसरी तरफ कांग्रेसी अपने भ्रष्ट मंत्री धर्मसोत की भ्रष्ट सोच की रक्षा के लिए नारे लगा रहे हैं और भ्रष्टाचार को अपना अधिकार मानते हैं। वहीं सिमरनजीत सिंह मान सबसे ज्यादा चुनाव लड़ने का रिकॉर्ड बनाने में लगे हुए हैं। 

सेवा सिंह ठिकरीवाल महान देशभक्त और मानवाधिकारों के संरक्षक : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप उम्मीदवार गुरमेल सिंह चुनाव प्रचार के दौरान पंजाब के प्रसिद्ध गांव ठिकरीवाल पहुंचे और वहां  सेवा सिंह ठिकरीवाल को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा, “सेवा सिंह ठिकरीवाल एक महान देशभक्त और मानवाधिकारों के सबसे बड़े संरक्षकों में से एक थे। उन्होंने दलित अधिकारों के लिए भी लम्बी लड़ाई लड़ी और संघर्ष करते हुए अपनी जान कुर्बान कर दी। सेवा सिंह ठिकरीवाल की शहादत मानवाधिकारों की रक्षा के लिए हमारे बीच हमेशा एक मिसाल की तरह कायम रहेगी।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Malerkotla , Barnala , Sangrur , Sangrur By-Election , Gurmail Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD