Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

‘अग्निपथ’ को लागू करने की बजाय शारीरिक परीक्षा पास करने वाले नौजवानों को लिखित परीक्षा में बैठने का मौका दें : भगवंत मान

इस अजीबो-गरीब स्कीम को वापिस लेने की मांग दोहराई

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Agnipath Scheme, Indian Army
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Jun 2022

Last updated on: Jun 18, 2022, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को कहा कि जिन नौजवानों ने पिछले दो सालों में शारीरिक परीक्षा पास की है, उनको ‘अग्निपथ’ स्कीम को लागू करने की बजाय फ़ौज में भर्ती होने के लिए लिखित परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाना चाहिए। यहाँ जारी बयान में मुख्यमंत्री ने ‘अग्निपथ’ स्कीम को वापिस लेने की माँग को दोहराते हुये कहा कि यह बेतुकी बात है कि पिछले दो सालों से हज़ारें नौजवानों ने हथियारबंद सेनाओं में भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा पास की है परन्तु उनको लिखित परीक्षा के लिए नहीं बुलाया गया। 

उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने इसके विपरीत एक अजीबो-गरीब कदम उठाते हुये अग्निपथ स्कीम शुरू कर दी है, जिसमें जवानों को बिना किसी पैंशन लाभ से फ़ौज में चार साल के छोटे से सेवाकाल की इजाज़त दी जाती है। भगवंत मान ने कहा कि यह देश के उन नौजवानों के साथ घोर बेइन्साफ़ी है, जो भारतीय फ़ौज में भर्ती होकर अपनी मातृ भूमि की सेवा करना चाहते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार को इस स्कीम को वापिस लेना चाहिए और पिछले दो सालों में शारीरिक टैस्ट पास करने वाले नौजवानों को लिखित परीक्षा में बैठने की इजाज़त देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे उनको भारतीय फ़ौज में भर्ती होने और अपनी मातृ भूमि की सेवा करने का उपयुक्त मौका मिलेगा। 

भगवंत मान ने कहा कि यह समय की ज़रूरत है क्योंकि इस तर्कहीन कदम ने पहले ही देश में तूफ़ान खड़ा कर दिया है क्योंकि भारत के हर कोने से नौजवान इस फ़ैसले के विरुद्ध आंदोलन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्निपथ स्कीम, यदि लागू होती है, तो सैनिकों के लड़ने के सामर्थ्य को कमज़ोर करेगी क्योंकि सिर्फ़ चार सालों में उनके पास जंग के मैदान में दुश्मण के साथ लड़ने का बहुत तजुर्बा नहीं होगा।

 उन्होंने कहा कि इसके इलावा यह स्कीम फ़ौज में चार साल के थोड़े समय के कार्यकाल के बाद नौजवानों को बेरोजगार बना देगी और वह भी उनके भविष्य की सुरक्षा के बिना। भगवंत मान ने कहा कि यह नीति एक बेतुकी सोच है, जो नौजवानों को बेरोजगारी और गरीबी के बुरे दौर में धकेलेगी, जो देश की एकता, अखंडता और प्रभुसत्ता के लिए घातक सिद्ध होगी।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Agnipath Scheme , Indian Army

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD