Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन

 

जो रूट के प्रदर्शन से खुश इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन, जमकर की तारीफ

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Joe Root, Nasser Hussain
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लंदन , 18 Jun 2022

Last updated on: Jun 18, 2022, 00:00 IST

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने क्रिकेटर जो रूट को ग्राहम गूच, एलिस्टेयर कुक, डेविड गॉवर और केविन पीटरसन जैसे दिग्गज खिलाड़ियों से बेहतर बताया। उन्होंने कहा कि यह 31 वर्षीय खिलाड़ी कठिन परिस्थितियों में भी खेल को पलटने का हुनर रखता है। एलिस्टेयर कुक के बाद रूट दूसरे नंबर के खिलाड़ी है, जिन्होंने 10,000 से अधिक टेस्ट रन बनाए हैं। 

उन्होंने वर्तमान में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। रूट ने लॉर्डस में पहले टेस्ट में नाबाद 115 रन बनाए। फिर ट्रेंट ब्रिज में दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 176 रन बनाकर शानदार बैटिंग की और टीम को जीत के करीब पहुंचाया। रूट के प्रदर्शन से खुद हुसैन ने कहा कि अगर वह इसी तरह खेलते रहे, तो जल्द ही वह इंग्लैंड के सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले क्रिकेटर को पीछे छोड़ देंगे। 

हुसैन ने डेली मेल से कहा, मैं उनमें से चुन रहा हूं जिन्हें मैंने देखा है और हां, जो रूट अब आगे बढ़ रहे है। उन्होंने पिछले 18 महीनों में वह कठिन परिस्थितियों में अपने प्रदर्शन से खेल को पलट रहे है। हुसैन ने कहा, जो के पास शानदार हुनर है और वह बड़ी ही खूबसूरती से स्कोर को बदल देते है। अर्धशतक को तीन अंकों में बदलना उन्हें अच्छे से आता है। वह एलेस्टेयर कुक के रिकॉर्ड को तोड़ सकते है और कौन जानता है कि वह कितने और खिलाड़ियों के रिकॉर्ड को तोड़ेंगे।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Joe Root , Nasser Hussain

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD