Tuesday, 28 July 2026

 

 

खास खबरें गुरमीत सिंह खुड्डियां ने मत्स्य पालन विभाग में पांच उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के बरनाला आगमन पर भारतीय जनता पार्टी की विशाल रैली का आयोजन पंजाब कांग्रेस के सांसदों ने बरनाला में दलित सफाई कर्मचारियों पर पुलिस ज्यादती की जांच के लिए एनसीएससी से की अपील बार-बार कोशिश करने के बावजूद, विपक्ष भगवंत मान सरकार के खिलाफ एक भी असली मुद्दा ढूंढने में नाकाम रहा: बलतेज पन्नू बरिंदर कुमार गोयल ने खंट मानपुर में लगभग 57.01 करोड़ रूपये की सिंचाई परियोजनाओं का किया उद्घाटन राज्य स्तरीय जनजातीय उत्सव–2026 के भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां तेज भारत बनाम जिम्बाब्वे: अभिषेक शर्मा का गेंद से कमाल, नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि अर्धउष्ट्रासन अपनाएं, पीठ-गर्दन को मजबूत बनाएं; बेहतर रक्त संचार के साथ मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ कारगिल युद्ध: बर्फीली चोटियों पर भारतीय वीरों ने लिखा था विजय का इतिहास कारगिल युद्ध: ऑपरेशन ‘सफेद सागर’ की मदद से पाकिस्तान को किया था परास्त मेरे पास शतक बनाने का मौका था, लेकिन टीम को प्राथमिकता देना जरूरी: ईशान किशन पिछले दो मैच हमारे लिए बहुत अच्छे रहे, यह सीरीज जीत हमारे लिए राहत की बात : तिलक वर्मा पीएम मोदी और अमित शाह पर दोष मढ़ना राहुल गांधी का काम, वे कभी सत्ता में नहीं आएंगे: रामदास आठवले कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने बताया क्यों नहीं लड़ेंगे 2028 का विधानसभा चुनाव इंजेक्शन की जगह मुंह से दवा भी उतनी ही असरदार, गंभीर निमोनिया वाले बच्चों के इलाज पर रिसर्च हमारे राज में 100 से ज्यादा नकल माफिया जेल भेजे गए, कांग्रेस सरकार में नहीं होती थी कार्रवाई: पुष्कर सिंह धामी बहन ने खींची तस्वीरें और खुल गया बॉलीवुड का रास्ता, जानें कृति सेनन से जुड़ा दिलचस्प किस्सा अमजद खान ने 'शोले' में गब्बर की भूमिका में डाली जान, जीवंत अभिनय से बनाई अलग पहचान कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: कौन हैं ऋषिकांत सिंह चनंबम? वेटलिफ्टिंग में देश को दिलाया रजत पदक असदुद्दीन ओवैसी ने उठाई युवा प्रधानमंत्री की मांग, भाजपा-कांग्रेस नेताओं ने दी प्रतिक्रिया संगीत की टीचर बनना चाहती थीं के. एस. चित्रा, किस्मत ने बना दिया सुरों की मलिका

 

फिल्म गुठली लड्डू की स्पेशल स्क्रीनिंग पर पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Ramdas Athawale, BJP, Bharatiya Janata Party, Kishor Masoom, Kanchan Pagare, Pradeep Rangwani, Prof Sukhdeo Thorat, Dhanay Sheth, Archana Patel, Sanjay Sonu, Kanchan Pagare, Ishrat Khan & Anil Akki
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 16 Jun 2022

Last updated on: Jun 16, 2022, 00:00 IST

यूवी फिल्म्स द्वारा निर्मित और इशरत आर खान के निर्देशन में बनी फिल्म गुठली लड्डू की स्पेशल स्क्रीनिंग मुम्बई के सहारा स्टार प्रीव्यू थिएटर में रखी गई तो यहां केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास आठवले विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। न सिर्फ उन्होंने पूरी फिल्म देखी बल्कि वह निर्माता प्रदीप रंगवानी की इस फ़िल्म से काफी प्रभावित भी हुए और उन्होंने इसे टैक्स फ्री कराने का आश्वासन भी दिया।

अब तक 14 से अधिक फ़िल्म महोत्सवों में अवार्ड हासिल करने वाली फीचर फिल्म "गुठली लड्डू" के पहले लुक का अनावरण हाल ही में कान्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दौरान किया गया था। संजय मिश्रा, धनय सेठ, सुब्रत दत्ता, कल्याणी मुले के अभिनय से सजी इस फिल्म ने कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए हीरालाल सेन मेमोरियल अवार्ड भी जीता है।

केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने यहां मीडिया से बात करते हुए कहा कि फ़िल्म गुठली लड्डू सफाई मजदूरों की दशा दिखाती है। समाज मे काफी परिवर्तन आया है लेकिन सफाई कर्मियों, शेडयूल कास्ट के लोगों के प्रति कटु भावना रखने वालों की संख्या आज भी बहुत ज़्यादा है। 

एक तरफ हमारा संविधान कहता है कि सभी जाति धर्म के लोग एक हैं, सभी को शिक्षा मिलनी चाहिए, लेकिन इस फ़िल्म में दिखाया गया है कि किस तरह नीची जाति के बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। इस फ़िल्म का हीरो मात्र 9 साल का बच्चा धनय सेठ है, जिसने बेहतरीन काम किया है, भविष्य में यह लड़का बड़ा एक्टर बन सकता है। 

इसकी सिनेमेटोग्राफी, डायलॉग बहुत प्रभावी हैं। इशरत आर खान ने फ़िल्म का डायरेक्शन कमाल का किया है। निर्देशक ने गांव का रियलिस्टिक चित्रण किया है। सभी कलाकारों ने उम्दा अभिनय किया है। दिल को यह फ़िल्म छू जाती है। इस फ़िल्म के निर्माता प्रदीप रंगवानी को मैं हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ। 

मुझे लगता है कि यह फ़िल्म जब बड़े पर्दे पर आएगी तो दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय होगी। यह फ़िल्म टैक्स फ्री हो, इसके लिए मैं सरकार तक बात पहुंचाऊंगा। निर्देशक इशरत आर खान कहते हैं कि यह फ़िल्म एक गरीब स्वीपर के बेटे गुठली की कहानी कहती है, जो स्कूल में पढ़ने का ख्वाब देखता है। 

लेकिन उसकी राह में रुकावट बनती है उसकी जाति। क्या गुठली का पढ़ने का सपना पूरा होता है, इसके लिए आपको फ़िल्म देखनी होगी, जो दर्शकों को बहुत कुछ सोचने पर भी मजबूर करती है। इस फिल्म को काफी रियलिस्टिक रूप से प्रस्तुत किया गया है, ताकि दर्शक भारत के गांव की कड़वी सच्चाई को महसूस कर सके।

यूवी फिल्म्स के बैनर तले प्रदीप रंगवानी द्वारा निर्मित, गुठली लड्डू में संजय मिश्रा, सुब्रत दत्ता, कल्याणी मुले और धनय सेठ ने काबिल ए तारीफ काम किया है। निर्माता प्रदीप रंगवानी कहते हैं कि दर्जनों फिल्म फेस्टिवल्स में कई पुरस्कारों को पाकर गुठली लड्डू ने अपना हक हासिल किया है। 

हम सब उत्साहित हैं कि यह फ़िल्म जिसने भी देखी है, उसे पसन्द आई है और कुछ सोचने पर, विचार करने पर मजबूर किया है। सभी को शिक्षा का समान अधिकार मिले, यह बात लोगों तक समाज तक पहुंचनी जरूरी है। फिल्म को अनिल अक्की ने कैमरे में कैद किया है और इसकी एडिटिंग स्टीवन एच. बर्नार्ड ने की है। अमर मोहिले ने फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर दिया है।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Ramdas Athawale , BJP , Bharatiya Janata Party , Kishor Masoom , Kanchan Pagare , Pradeep Rangwani , Prof Sukhdeo Thorat , Dhanay Sheth , Archana Patel , Sanjay Sonu , Kanchan Pagare , Ishrat Khan & Anil Akki

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD