Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

“शान” का गाना ‘दिल को ठग लिया” रिलीज़ हुआ मौजूद थे वसीम अमरोही, खुशबू खान शबाब साबरी

Music, Entertainment, Mumbai, Singer, Song, Mumbai News, Shaan, Raman Raghuvanshi, RRR, Shabab Sabri
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 15 Jun 2022

Last updated on: Jun 15, 2022, 00:00 IST

साउंड स्टॉक ऑरिजिनल्स यूट्यूब चैनल (sound stock originals youtube channel) के साथ कई प्लेटफार्म पर नामी  मशहूर पार्श्व गायक “शान” का गाना ‘दिल को ठग लिया” रिलीज़ हुआ है, इसे काफी पसंद किया जा रहा है। गीत  में शान के साथ मुस्कान की भी बेहतरीन गायकी सामने आई है। 

इस गीत में हिमाचल के सिरमौर में हिमाचल निर्माता वाईएस परमार की जन्मस्थली से ताल्लुक रखने वाले रमन रघुवंशी (32) के लिरिक्स हैं, जिन्हें काफी सराहना मिल रही है। रमन रघुवंशी (Raman Raghuvanshi) का जन्म सिरमौर के चनालग गांव  में हुआ। पिछले 5 सालों से मुम्बई मैं लेखन और निर्देशन के क्षेत्र में संभावनाएं तलाश रहे है। 

इससे पहले फिल्म गुगली गुम है में “मोहित चौहान” द्वारा गाया गया गीत भी रमन ने ही लिखा गया था। फ़िल्मी गीतों को लिखने में निपुण रमन 2017 से पहले सोलन में बच्चों को अभिनय की बारीकियों सिखाते थे। जी.टीवी. इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज के फाइनलिस्ट सोहम वर्मा को भी रमन दवारा ही प्रारंभिक प्रशिक्षण दिया गया था। 

इसी शो से पहचान बना टि्वंकल शर्मा शर्मा “पुकी”  साउथ की सुपरहिट फिल्म आरआरआर (RRR) में “मल्ली” की मुख्य भूमिका में नजर आईं। टि्वंकल शर्मा ने भी रमन रघुवंशी से ही प्रारंभिक प्रशिक्षण लिया था। कोरोना काल की विकट परिस्थितियों में अंकित गोयल द्वारा गाए गए व पटेल पर फिल्माए गए गीत “सदा रहेंगे” के लिरिक्स भी रमन द्वारा ही लिखे गए थे।

रमन ने एमबीएम न्यूज़ नेटवर्क से बातचीत में कहा कि ये गाना लिखने का अवसर उन्हें म्यूजिक डायरेक्टर शबाब साबरी (Music director Shabab Sabri) से मिला, जिनकी आवाज और गायकी को हमने “तेरे नैना नैना, कातिलाना बड़े नैना नैना’, हमका पीनी है पीनी है” और “दबंग” जैसे मशहूर गानों में सुना है।

उन्होंने कहा कि  दिल को ठग लिया गीत “साउंड स्टोक्स ओरिजिनल” पर रिलीज हुआ है, जिसे निशांत मल्खानी और खुशबू खान पर फिल्माया गया है। गौरतलब है कि इस गांव के म्यूजिक प्रोड्यूसर रमौल है, जिनकी उम्र महज 13 साल है। इसरान मल्गुकर के निर्देशन में डीओपी राहुल येवले में बेहतरीन काम किया है। 

नूर ने कास्टिंग की है जबकि गाने को  वसीम अमरोही  प्रोसेस किया है। रमन रघुवंशी बताया कि इसी साल रिलीज होने जा रही “म्यूजिक स्कूल” फिल्म में उनके लिखे गीतों को सुना जा सकेगा, जिसका संगीत निर्देशन विश्व विख्यात संगीत सम्राट इलैया राजा द्वारा दिया गया है। 

इसके अलावा 3 गाने सांउड स्टोक ओरिजिनल्स पर आने बाकी है। रमन का कहना है कि शुरुआत हुई है,सफर बाकी है, वो स्ट्रगल के लिए पूरी तरह से तैयार है। जीत के लिए ताबड़तोड़ कोशिश करेंगे पर अगर इस रास्ते पर असफलता भी मिले तो उसे भी वो सहर्ष स्वीकार कर लेंगे। इस गाने के प्रचारक संजय भूषण पटियाला है।

 

Tags: Music , Entertainment , Mumbai , Singer , Song , Mumbai News , Shaan , Raman Raghuvanshi , RRR , Shabab Sabri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD