महिला पत्रकार ने पूछा- औरंगजेब की कब्र पर फूल चढ़ाने गये थे? टकैत बोले- 'पहले सुन तो ले भूतनी'

Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

महिला पत्रकार ने पूछा- औरंगजेब की कब्र पर फूल चढ़ाने गये थे? टकैत बोले- 'पहले सुन तो ले भूतनी'

Rakesh Tikait , Rakesh Tikait News , Rakesh Tikait Latest News , Bharatiya Kisan Union from , Farmers Leader
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

उत्तर प्रदेश , 13 Jun 2022

Last updated on: Jun 13, 2022, 00:00 IST

राकेश टिकैत ने एक और बवाल खड़ा कर दिया है। अकसर टिकैट न्यूज चैनलों पर मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए नजर आते हैं। लेकिन इस बार वो गुस्से में बलंडर कर बैठे। उन्होंने एक इंटरव्यू में महिला पत्रकार को भूतनी कह दिया। उनके इस बयान ने पूरे देश में बवाल खड़ा कर दिया है। एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें टिकैट महिला पत्रकार को भूतनी कह रहे हैं। जब उस पत्रकार ने विरोध जताया तो टिकैट लाल पीले हो गए और उसी पर भड़क गए।

किसान महापंचायत के संबोधन से पहले राकेश टिकैत ने मीडिया से बातचीत की। जहां एक महिला पत्रकार ने उनसे कईं सवाल किए। सवालों से तिलमिलाए राकेश टिकैत ने महिला पत्रकार को भूतनी कह डाला। इस पर महिला पत्रकार और वहां मौजूद दूसरे पत्रकारों ने आपत्ति जताई। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राकेश टिकैत से सवाल पूछा गया था- क्या आप औरंगजेब की कब्र पर फूल चढ़ाने गये थे?  इस पर राकेश टिकैत ने कहा- नहीं मैं नहीं गया था। वो जहां अंतिम पलों में मरा वो एक पवित्र स्थान है। वहां पर शिव मंदिर भी है। पूरे देश में पाप कर उसने उस स्थान पर जाकर प्राण त्यागे थे।

टिकैट के इस जवाब पर महिला पत्रकार ने एक सवाल और दाग दिया कि आपको पता होगा कि औरगंजेब ने देश में कितने मंदिर तुड़वाए थे। इस पर राकेश टिकैत जवाब दे ही रहे थे कि महिला ने फिर सवाल पूछ लिया कि आप राजनीतिक दलों को बीमारी कहते हैं तो जनता क्या है?  इस पर राकेश टिकैत ने कहा कि सुन तो ले भूतनी के। राकेश टिकैत के इस जवाब पर महिला पत्रकार ने कहा कि मैं भूतनी नहीं हूं, एक लड़की हूं और आप मुझे भरी सभा में भूतनी नहीं कह सकते। वहां सभी मौजूद पत्रकार उस महिला पत्रकार के साथ खड़े हो गए और टिकैट का विरोध करने लगे। इसके बाद टिकैट तिलमिला गए और बोले-  तुम लोग सिर्फ सवाल पूछ रहे हो, जवाब देने नहीं दे रहे.. जब सवाल पूछते हो तो उसका जवाब भी देने दो।

कुछ दिन पहले ही एक सभा के दौरान एक व्यक्ति ने टिकैट के चेहरे पर स्याही फेंक दी थी। इसके बाद टिकैत ने आरोप लगाया कि ये भाजपा वाले मेरा कत्ल करवाना चाहते हैं इसलिए मुझ पर इस प्रकार के हमले हो हरे हैं। लेकिन मैं उनको ये बात बता देना चाहता हूं कि मैं डरने वाला नहीं हूं। मैं इसी तरह से किसानों की आवाज उठाता रहूंगा। केंद्र सरकार को फिर से बड़े स्तर पर एक और किसान आंदोलन के लिए तैयार रहना चाहिए। मुझ पर जितने मर्जी हमले हो जाए मैं किसी से डरने वाला नहीं। हमारा आंदोलन जारी रहेगा।

 

Tags: Rakesh Tikait , Rakesh Tikait News , Rakesh Tikait Latest News , Bharatiya Kisan Union from , Farmers Leader

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD