Wednesday, 15 May 2024

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना से उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए किया प्रचार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फतेहगढ़ साहिब से आप उम्मीदवार गुरप्रीत जीपी के लिए किया प्रचार लोगों से कहा-काम करने वाले लोगों को 1 जून को जरूर करें वोट अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब बचाओ यात्रा का समापन श्री केशगढ़ साहिब में किया पंजाब भयंकर कर्जे की चपेट में, गर्दन तक कर्ज में डूबा हुआ है : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस सरकार किसानों का कर्ज माफ करेगी; एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी प्रदान करेगी वीरभूमि से हूं, खनन माफिया के सामने नहीं डालूंगा हथियार : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू चंडीगढ़ के वार्ड 8 से नगर निगम चुनाव लड़े अमरीक सिंह सैनी आम आदमी पार्टी में हुए शामिल अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर बन चुका है,अब मथुरा की बारी है-पुष्कर सिंह धामी संगरूर और फरीदकोट लोकसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी मजबूती श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा प्रत्याशी डा. सुभाष शर्मा ने भरा नामांकन नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले मनीष तिवारी की पदयात्रा में हजारों कांग्रेसी, आप,सपा वर्कर हुए शामिल धर्म के नाम पर लोगों को बांटने वाली बीजेपी को हटा कांग्रेस को विजेता बनाएं-गुरजीत औजला मीत हेयर ने मालेरकोटला में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया राजा वड़िंग ने दाखा में चुनाव प्रचार किया, पंजाब के लिए कांग्रेस के 'पांच न्यायों' की वकालत की सीजीसी लांडरां की एनसीसी कैडेट एसयूओ महिमा को मिला बेस्ट कैडेट अवार्ड 6000 रुपए की रिश्वत लेता ए. एस. आई विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू शहरी मंत्री रहते भू माफिया बने पूर्व विधायकः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने साइक्लिंग एक्सपीडिशन को रवाना किया एलपीयू द्वारा15वां अचीवर्स अवार्ड समारोह आयोजित: विद्यार्थियों को किया एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कारों से सम्मानित मोहकमपुरा से आम आदमी अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल सैयामी खेर का कहना है, मुझे ऐसी भूमिकाएं करना पसंद है जो शारीरिक और भावनात्मक रूप से थका देने वाली हो, एक अभिनेता के रूप में यह फायदेमंद है

 

दिल्ली में कांग्रेस का मार्च, ट्रैफिक पुलिस ने इन रास्तों पर रोकी आवाजाही

Protest, Agitation, Demonstration, Strike, Congress, Congress ED March, Enforcement Directorate, ED, Rahul Gandhi, Sonia Gandhi, National Herald Case
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Jun 2022

दिल्ली की सड़कों पर कांग्रेस कार्यकर्ता अपने मुख्यालय से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय तक प्रस्तावित मार्च निकालेंगे, जहां वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पेश होने वाले हैं। इस मार्च को ध्यान में रखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है और सोमवार को एक एडवाइजरी जारी किया है, जिसमें उन्होंने लोगों से कुछ सड़क मार्गो से बचने के लिए कहा है। 

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्विटर पर एक एडवाइजरी में कहा, कृपया सुबह 7 बजे से रात 12 बजे मोतीलाल नेहरू मार्ग, अकबर रोड, जनपथ और मान सिंह रोड जाने से बचें। खास इंतजामों के चलते इन सड़कों पर आवाजाही बंद रहेगी। इसी अवधि में लोगों से गोल मेथी जंक्शन, तुगलक रोड जंक्शन, क्लेरिजेस जंक्शन, क्यू-पॉइंट जंक्शन, सुनहरी मस्जिद जंक्शन, मौलाना आजाद रोड जंक्शन और मान सिंह रोड जंक्शन से बचने के लिए भी कहा गया है। 

एक अन्य ट्वीट में कहा गया, विशेष यातायात व्यवस्था के कारण नई दिल्ली में गोल डाक खाना जंक्शन, पटेल चौक, विंडसर प्लेस, तीन मूर्ति चौक, पृथ्वीराज रोड से आगे बसों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इस बीच, मोतीलाल नेहरू मार्ग, अकबर रोड, उद्योग भवन की सड़क समेत कई सड़कों को पुलिस ने पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया है। 

इन सड़कों पर लोगों को भी चलने की अनुमति नहीं मिलेगी। दरअसल, ईडी ने राहुल गांधी और पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी को 23 जून को गांधी परिवार समेत कई कांग्रेस नेताओं को नेशनल हेराल्ड मामले में तलब किया है। हालांकि, शहर में मौजूदा सांप्रदायिक स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मार्च की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।

 

Tags: Protest , Agitation , Demonstration , Strike , Congress , Congress ED March , Enforcement Directorate , ED , Rahul Gandhi , Sonia Gandhi , National Herald Case

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD