Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

Vitamin B12 deficiency की कमी से शरीर में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण तो इसे अनदेखा न करें, हो सकता हैं सेहत को ज़्यादा नुकसान

Vitamin B-12 Deficiency: की कमी होने पर कई बड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। इसका सबसे ज़्यादा असर मस्तिष्त, डिमेंशिया, एनीमिया और हड्डियों से जुड़ी समस्याओं पर हो सकता है।

Vitamin B 12 , Vitamin B 12 Injections , Vitamin B 12 Benefits , Vitamin B 12 Rich Food , Vitamin B 12 Deficiency , Vitamin , Vitamins
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

10 Jun 2022

Vitamin B12 Disease: विटामिन बी-12 (Vitamin B12) शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है। यह आपके  शरीर में डीएनए और लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने में मदद करता है। इसके अलावा आपके तंत्रिका तंत्र के विकास में भी सहायक है। यदि आपके शरीर में इसकी कमी हो जाती है तो ये मस्तिष्क और नर्वस सिस्टम को बुरी तरह प्रभावित करता है। यही नहीं यह एनीमिया का भी सबसे बड़ा कारण है। जिसकी वजह से आपको बहुत ज्यादा थकान महसूस होना, सांस चढ़ जाना, ऊर्जा की कमी होना, सिर दर्द आदि मुख्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

विटामिन बी12 (vitamin b12) की कमी से शरीर को मिलने वाले संकेत 

विटामिन बी12  की कमी को आप कुछ खाद्य पदार्थो द्वारा ठीक कर सकते है। लेकिन फिर भी यदि आप समय रहते इन लक्षणों को पहचान कर इसका उपचार नहीं शुरू करते हैं तो ये आपकी सेहत को ज़्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके कुछ खास 5 लक्षण इस प्रकार हैं।

1: त्वचा का पीलापन

जब आप के शरीर में विटामिन बी12 (Vitamin B12) की कमी हो जाती है तो आप का शरीर पीला पड़ने लगता है क्योंकि आप के शरीर में रेड ब्लड सेल्स व खून की कमी हो जाती है। जो इस बीमारी का सबसे समान्य लक्षण है। यदि आप भी अपने अंदर इस बदलाब को देख पा रहे हैं तो इसे इग्नोर न करें।  

2  मुंह में छाले पड़ना

अल्सर या छालों को हम अक्सर बहुत ही समान्य बीमारी मानते हैं हलांकि ये ज़्यादा होने पर सबसे असहनीय दर्द बन जाता है। लेकिन इसका एक सबसे बड़ा कारण आपके शरीर में  विटामिन बी12 की कमी है जिसकी वजह से एकदम से मुँह में बहुत सारे छाले हो जाते हैं और उसकी वजह से सूजन हो जाती है।  

3 जीभ का लाल होना 

आप की जीभ यदि लाल हो जाती है या वह सूज जाती है और उसमे बहुत दर्द होता है तो यह भी विटामिन b12 की कमी का ही एक लक्षण होता है। इस वजह से बोलने में भी परेशानी होती है।

4 चकर आना या कमजोरी महसूस होना

यदि आपको बार- बार चकर आना या बहुत कमजोरी महसूस हो रही हो तो इसका एक कारण शरीर में सेल्स का ठीक से काम न कर पाना हो सकता है जो विटामिन बी12  (Vitamin B12) की कमी से होता है इसलिए इसे अनदेखा न करें।

5 आंखों में धुंधलापन महसूस होना 

आपको आँखों में धुंधलापन महसूस होना या साफ न दिखाई देना जैसी समस्या का होना भी विटामिन बी12 की कमी का एक लक्षण होता है। यह भी अक्सर नरवस सिस्टम के डेमेज होने के कारण होता है।

विटामिन बी12 की कमी के ये कुछ मुख्य लक्षण हैं लेकिन आपको बता दें की इसके अलावा और भी इसके कई लक्षण है जैसे डिप्रेशन और इरीटेशन होना, आप के व्यवहार में व आप के सोचने और महसूस करने में दिक्कत होना, आप की समझ में कमी आना, आप की याददाश्त का कमजोर होना, किसी एक जगह पर ध्यानकेंद्रित न कर पाना व भूख कम लगना।

आपकी बेहतर जानकारी के लिए बात दें की विटामिन बी12  (Vitamin B12) की कमी को आप घर बैठे- बैठे आसानी से ठीक कर सकते हैं क्योंकि ये आपके खाने की चीजों में ही पाया जाता है इसके लिए आपको केवल अपनी डाइट में दूध,मीट,मछली,अंडे चीज और दही आदि शामिल करने की आवश्यकता है इन खाद्य पदार्थों में  विटामिन बी12 की भरपूर मात्रा पाई जाती है।

नोट (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है। इसे अपनाने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 5 Dariya NEWS इसकी कोई पुष्टि नहीं करता है।)

 

Tags: Vitamin B 12 , Vitamin B 12 Injections , Vitamin B 12 Benefits , Vitamin B 12 Rich Food , Vitamin B 12 Deficiency , Vitamin , Vitamins

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD