Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब को प्रदूषण मुक्त करने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को पूरी शिद्दत से कोशिशें करने के निर्देश

भठ्ठों पर जिग़-ज़ैग तकनीक लागू करने के लिए विशेष मुहिम शुरू करने के लिए कहा

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Punjab Pollution Control Board, PPCB
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 Jun 2022

Last updated on: Jun 09, 2022, 00:00 IST

पंजाब को साफ़-सुथरा और हरा-भरा बनाने के लिए सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पी.पी.सी.बी.) को निर्देश दिया कि पंजाब को प्रदूषण मुक्त करने के लिए पूरी शिद्दत से कोशिशें की जाएँ। यहाँ सरकारी आवास में गुरूवार को हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हर संभव तरीके से पंजाब को प्रदूषण मुक्त करना पी.पी.सी.बी. का कर्तव्य बनता है। 

उन्होंने कहा कि इस लोक कल्याण के काम में किसी भी तरह की ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पी.पी.सी.बी. को भूमि, पानी या वायु प्रदूषण का कम से कम होना सुनिश्चित बनाने के लिए कार्यवाही शुरू करनी चाहिए। भगवंत मान ने कहा कि आने वाली पीढिय़ों के लिए पंजाब को बचाने के लिए यह काम समय की ज़रूरत है और इसमें कोई कसर बाकी नहीं रहनी चाहिए।

एक और मसले का जि़क्र करते हुए मुख्यमंत्री ने पी.पी.सी.बी. को राज्य भर में भठ्ठों पर प्रदूषण मुक्त जिग़-ज़ैग तकनीक लागू करने के लिए तत्काल बड़े स्तर पर मुहिम शुरू करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि भठ्ठे के मालिकों को प्रदूषण को बिल्कुल ख़त्म करने के लिए नयी तकनीक अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। 

भगवंत मान ने स्पष्ट किया कि उल्लंघन करने वाले भठ्ठों के साथ सख़्ती से निपटा जाए और उनके खि़लाफ़ सख़्त से सख़्त कार्यवाही अमल में लाई जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी प्रशासन देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। 

भगवंत मान ने कहा कि पी.पी.सी.बी. की यह कार्यवाही लोगों को बेहतरीन सेवाएं प्रदान करने के लिए पूरी तरह भ्रष्टाचार मुक्त हो। मुख्यमंत्री ने पी.पी.सी.बी. अधिकारियों को बड़े उद्योगपतियों के साथ तालमेल करने और उनको अपनी इकाईयों में प्रदूषण ख़त्म करने के लिए यह प्रदूषण मुक्त तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा। 

उन्होंने कहा कि मुख्य उद्देश्य प्रदूषण रोकने की इस मुहिम में उद्योगपतियों को हिस्सेदार बनाने पर होना चाहिए। भगवंत मान ने पी.पी.सी.बी. को प्रदूषण के खि़लाफ़ इस मुहिम में पूरे सहयोग और समर्थन का आश्वासन दिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए. वेणु प्रसाद, पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन प्रो. डॉ. आदर्श पाल विग्ग और मैंबर सचिव इंजीनियर करुनेश गर्ग मौजूद थे।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Punjab Pollution Control Board , PPCB

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD