Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

5 दिन और ईडी हिरासत में रहेंगे सत्येंद्र जैन, कोर्ट ने बढ़ाई अवधि

Satyendra Jain, Satyendar Jain, AAP, Aam Aadmi Party, Delhi Health Minister, Enforcement Directorate, ED, Money Laundering Case
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Jun 2022

Last updated on: Jun 09, 2022, 00:00 IST

मनी लान्ड्रिंग के मामले में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की हिरासत अवधि को पांच दिन और बढ़ा दिया गया है। ईडी अधिकारियों ने सत्येंद्र जैन को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया और पांच और दिन की हिरासत मांगी। कोर्ट में ईडी के अधिकारी ने कहा, छापे के दौरान हमने कई चीजें बरामद कीं, जिनको लेकर जैन से पूछताछ होनी है। 

दलील सुनने के बाद, अदालत ने ईडी की याचिका को स्वीकार कर लिया और जैन की हिरासत को पांच दिन के लिए बढ़ा दिया। ईडी ने हाल ही में जैन और उनके रिश्तेदारों समेत करीबी दोस्तों के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस छापेमारी में 2.85 करोड़ रुपये नकद और 1.80 किलो वजन के सोने के 133 सिक्के बरामद हुए थे। 

इनके अलावा, कई जरूरी दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड भी जब्त किए गए। ईडी ने कहा था कि जिन लोगों के खिलाफ छापेमारी की गई, उन्होंने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर से धन शोधन में मंत्री की सहायता की थी। एजेंसी ने कहा, हमने अंकुश जैन, वैभव जैन, नवीन जैन और सिद्धार्थ जैन, राम प्रकाश ज्वैलर्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक, लाला शेर सिंह जीवन विज्ञान ट्रस्ट के अध्यक्ष जीएस मथारू, जो प्रूडेंस ग्रुप ऑफ स्कूल्स चलाते हैं, योगेश कुमार, ज्वैलर्स प्राइवेट लिमिटेड में निदेशक राम प्रकाश, अंकुश जैन के ससुर और और लाला शेर सिंह जीवन विज्ञान ट्रस्ट के ठिकानों पर छापेमारी की। जैन को मनी लॉन्ड्रिंग केस में 30 मई को गिरफ्तार किया गया था। 31 मई को ट्रायल कोर्ट ने उन्हें 9 जून तक ईडी की हिरासत में भेज दिया था।

 

Tags: Satyendra Jain , Satyendar Jain , AAP , Aam Aadmi Party , Delhi Health Minister , Enforcement Directorate , ED , Money Laundering Case

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD