Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा

 

कानपुर दंगों के मुख्य आरोपी के बैंक खाते की होगी जांच

Crime News , Crime News India , Hindu , Muslim , Riots , Jumma , Muslim Stone Pelting , Stone Pelting , Kanpur Protest, Kanpur Violence
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कानपुर , 09 Jun 2022

Last updated on: Jun 09, 2022, 00:00 IST

कानपुर हिंसा के मुख्य आरोपी हयात जफर हाशमी के बैंक खातों की जांच की जाएगी। पुलिस को विदेशी फंडिंग का शक है। जांच में पता चला है कि हाशमी के एक बैंक खाते में जुलाई 2019 में 3.54 करोड़ रुपये थे। कानपुर के बाबूपुरवा इलाके के एक प्राइवेट बैंक में उनके एक खाते के विवरण से पता चला कि 30 जुलाई, 2019 को उसके खाते में 3.54 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ था। 

विशेष जांच दल (एसआईटी) के एक अधिकारी ने बताया कि सितंबर 2021 में खाते से 98 लाख रुपये एक साथ निकाले गए थे। खाते से कई बार ट्रांजेक्शन हुआ था और इस अकाउंट में अभी भी 1.27 करोड़ रुपये मौजूद हैं। एसआईटी अधिकारी ने कहा, "पहले, हम पैसे के स्रोतों की तलाश कर रहे हैं और साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इन पैसों का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया गया है। 

इसके अलावा, लेनदेन कानूनी था या नहीं।"सूत्रों ने बताया कि हयात के दो और बैंक खाते भी हैं, जिनसे लेनदेन भी किया गया है। एसआईटी अधिकारी ने कहा, "अब तक अन्य तीन खातों से पिछले तीन साल में 47.6 करोड़ रुपये का लेन-देन किया जा चुका है। अब खातों में सिर्फ 11 लाख रुपये का बैलेंस दिख रहा है। 

ईडी की टीमें उनसे और उनके सहयोगियों से विदेशी फंडिंग के संबंध में पूछताछ भी कर सकती हैं। ये खाते 2019 में खोले गए थे।"

 

Tags: Crime News , Crime News India , Hindu , Muslim , Riots , Jumma , Muslim Stone Pelting , Stone Pelting , Kanpur Protest , Kanpur Violence

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD