Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी ने लिया अमरनाथ यात्रा के सुरक्षा इंतजामों का जायजा

Dilbag Singh , J&K Director General of Police , Director General of Police J&K , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , Sopore , Sopore Police , North Kashmir , Amarnath Yatra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 07 Jun 2022

Last updated on: Jun 07, 2022, 00:00 IST

जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने मंगलवार को बालटाल और डोमेल में आधार शिविरों का दौरा किया, जहां उन्होंने अमरनाथ यात्रा के लिए इन महत्वपूर्ण बिंदुओं और रास्ते में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। सीआईडी के विशेष महानिदेशक आरआर स्वैन के साथ उन्होंने बालटाल में पुलिस और सीआरपीएफ के कर्मियों के साथ बातचीत की और अमरनाथ यात्रा को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए अनुकूल वातावरण बनाने पर जोर दिया। 

उन्होंने कहा कि यात्रा को वांछित तरीके से विनियमित करने के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए और निर्देश दिया कि यात्रियों को हर संभव सहायता दी जाए। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "दौरे के दौरान डीजीपी ने बालटाल, डोमेल और रास्ते में सुरक्षा और रसद व्यवस्था की समीक्षा की और यात्री वाहनों के लिए पार्किं ग सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। 

उन्होंने यातायात और सुरक्षा के बेहतर प्रबंधन के लिए यात्रा के लिए पर्याप्त पार्किं ग व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि तीर्थयात्रियों को होने वाली असुविधा से बचने के लिए महत्वपूर्ण स्थानों पर जमीन को समतल करके पार्किं ग के लिए जगह बढ़ाना है।"डीजीपी ने बालटाल में पुलिस तैनाती, संयुक्त नियंत्रण कक्ष और पुलिस चौकियों का निरीक्षण किया और संयुक्त नियंत्रण कक्षों के चौबीसों घंटे कामकाज और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा व्यवस्थाओं के पर्यवेक्षण पर जोर दिया। 

पुलिस ने कहा, "डीजीपी ने यात्रा के सुचारु संचालन के लिए सभी एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी कमी को दूर करने के लिए निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। डीजीपी ने संचार नेटवर्क को मजबूत करने और वास्तविक समय समन्वय और सूचना प्रसार के निर्देश भी दिए। 

उन्होंने कहा कि त्वरित प्रतिक्रिया दलों को हाई अलर्ट पर रखा जाना चाहिए, ताकि तीर्थयात्रियों को जरूरत पड़ने पर आवश्यक सहायता दी जा सके। उन्होंने कहा कि तैनाती ग्रिड को मजबूत करने के लिए विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों से तीर्थयात्रा पर पर्याप्त जनशक्ति लगाई जा रही है।

 

Tags: Dilbag Singh , J&K Director General of Police , Director General of Police J&K , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , Sopore , Sopore Police , North Kashmir , Amarnath Yatra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD